Read Next
17/08/2026
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
20/11/2025
10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का आज नया रिकार्ड बनाएंगे नीतीश कुमार, 20 मंत्री भी लेंगे शपथ
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
Back to top button
Muzaffarnagar: यूपी के मुजफ्फरनगर के समीप दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर तेज गति से आ रही एक बस ने प्रवासी मजदूरों को कुचल दिया.
इस घटना में छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पांच अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इसे भी पढ़ें- बिहार: हजार के करीब पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, 65 नये मामले
बिहार अपने घर जा रहे थे सभी
एसएसपी अभिषेक यादव ने गुरुवार को बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. ऐसा शक है कि उसने शराब पी रखी थी.
अधिकारी ने बताया कि ये मजदूर हरियाणा से चले थे और बिहार में अपने घर पैदल जा रहे थे. जब बुधवार देर रात यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर घलीली जांच चौकी और रोहाना टोल प्लाजा के बीच दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर वे बस की चपेट में आ गये.
इसे भी पढ़ें- ||OPINION|| #Corona से डरें नहीं, संकट को अवसर में बदलने पर विचार करें
हादसे में कौन-कौन घायल
हादसे में घायल सुशील, नाथू सैनी, पवन सैनी, प्रमोद और रामजी राय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दो मृतकों की पहचान बिजेंदर (25) और हर्ष (20) के रूप में की गयी है. बाकियों की पहचान अभी नहीं की जा सकी है.
गौरतलब है कि पूरे देश में कोरोना वायरस की महामारी की वजह से लॉकडाउन लागू है. ऐसे में दूसरे राज्य जाकर काम करने वाले मजदूरों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गयी है. क्योंकि लॉकडाउन के कारण न तो उन्हें काम मिल रहा है और न ही उनके पास इतने पैसे हैं कि वह अपना गुजारा कर सकें.
ऐसे में सभी अपने गृह जिला लौट रहे हैं. मजदूरों का पलायन जारी है. वहीं इस पलायन में कितने ही मजदूरों ने अलग-अलग तरह की घटनाओं में अपनी जान भी गंवा दी है.
इसे भी पढ़ें- WHO ने कहा- यह अनुमान लगाना असंभव कि कोरोना महामारी पर कब तक पाया जा सकेगा काबू