DhanbadJharkhand

#CoronaVirus : धनबाद सिविल सर्जन ने कहा– तीन दिन से अधिक हो सर्दी-खांसी तो करवायें जांच

Dhanbad : चीन के वुहान प्रांत से फैले कोरोना वायरस को लेकर सिविल सर्जन गोपाल दास ने डॉक्टरों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाने और पीएमसीएच में इसका इलाज कराने पर जोर दिया.

सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित बैठक में सिविल सर्जन ने कहा कि चीन से आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जायेगी. बैठक में सिविल सर्जन के साथ-साथ पीएमसीएच अधीक्षक व डॉक्टरों की एक पूरी टीम मौजूद थी.

चीन से फैले इस कोरोना वायरस ने भारत में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है. कोरोना वायरस को देखते हुए भारत में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है. इस वायरस से बचाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.

सिविल सर्जन ने कहा कि जहां कहीं भी पब्लिक मूवमेंट है और यात्री बाहर से आते हैं. उन जगहों पर पंपलेट बांटा जायेगा.

इसे भी पढ़ें : #Giridih: 12 करोड़ के घोटाले के आरोप में प्रधान डाकपाल, खजांची व डाक सहायक निलंबित

सार्वजनिक जगहों पर लगेंगे होर्डिंग्स

सिविल सर्जन ने बताया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदि जगहों पर लोगों के बीच पंपलेट बांटा जायेगा. होर्डिंग्स आदि लगाकर इसके प्रति लोगों जागरूक किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि विशेषकर चीन से आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जायेगी. उन्होंने कहा कि सर्दी,  बुखार,  खाना नहीं रुचना इसके लक्षण हैं. अगर तीन दिन से ज्यादा इस तरह की शिकायत रहे तो पीएमसीएच आकर जांच करवायें.

इसे भी पढ़ें : रिम्स ने कोरोना वायरस के दो संदिग्धों के सैंपल को जांच के लिए पुणे भेजा

स्थिति से निपटने के लिए तैयार है पीएमसीएच

बैठक में पीएमसीएच अधीक्षक अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि अभी तक धनबाद में एक भी मरीज कोरोना वायरस से संबंधित नहीं मिले हैं लेकिन फिर भी सारे एहतियात बरते जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि अगर ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है तो इससे निपटने के लिए पीएमसीएच प्रबंधन पूरी तरह से तैयार है.

इसे भी पढ़ें : #RIMS के निदेशक डॉ दिनेश सिंह व लातेहार डीसी पर NHRC कर सकता है कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button