World

#CoronaVirus: चीन में अब तक 425 ने तोड़ा दम, 20 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित

Beijing: कोरोना का कहर चीन में थमने का नाम नहीं ले रहा है. चीन में घातक कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 425 हो गयी. वहीं इस वायरस से कुल 20,438 लोग प्रभावित हैं. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

चीन में फैले जानलेवा कोरोना वायरस से निपटने के लिए मात्र 10 दिन में बनाये गये विशिष्ट अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भर्ती भी शुरू हो गयी. जबकि 1500 बेड वाला दूसरा अस्पताल जल्द ही बनकर तैयार हो जाने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें- केजरीवाल पर योगी का निशाना, कहा- असामाजिक व भारत विरोधी तत्वों के हाथों का खिलौना बन गये हैं CM

लोगों के कहीं भी आने-जाने पर रोक

अन्य देश लगातार यहां से अपने नागरिकों को वापस ले जा रहे हैं और चीनी नागरिकों या हाल ही में चीन की यात्रा करने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं. चीन के वुहान शहर से ही इस वायरस की शुरुआत हुई है. यहां के लोगों के उपचार के लिए बनाये गये 1000 बिस्तरों वाले ह्यूओशेनशान अस्पताल में मरीजों का इलाज शुरू हो गया है.

इसके अलावा 1500 बिस्तरों वाला एक अन्य अस्पताल भी जल्द ही काम करना शुरू कर देगा. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि मामलों में इजाफा होगा क्योंकि हजारों संदिग्ध मामलों में जांच के नतीजे आने अभी बाकी हैं. शहर की आबादी एक करोड़ 10 लाख है और संक्रमण के खतरे के मद्देनजर लोगों के कहीं भी आने-जाने पर रोक है.

इसे भी पढ़ें- #CoronaVirus: केरल में राजकीय आपदा की घोषणा, सभी जिलों में अलर्ट

किसी अस्पताल के युद्धस्तर पर निर्माण का यह दूसरा मामला

वुहान में उपचार केन्द्र का युद्धस्तर पर निर्माण का ऐसा दूसरा मामला है. जब देश में किसी बीमारी के लिए दिन रात एक करके विशिष्ट अस्पताल बनाया गया है. इससे पहले 2003 में सार्स फैला था और इससे निपटने के लिए मरीजों के लिए एक सप्ताह में उपचार केन्द्र बनाया गया था.

सरकारी मीडिया के अनुसार सोमवार सुबह 10 बजे अस्पताल में मरीजों का पहला जत्था पहुंचा. हालांकि मरीजों की स्थिति और उनकी पहचान के बार में कोई जानकारी नहीं दी गयी है. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की सैन्य शाखा ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ ने वुहान अस्पताल के लिए 1400 चिकित्सक, नर्स तथा अन्य कर्मी भेजे हैं.

सरकार ने कहा कि इनमें से कुछ को सार्स और अन्य प्रकोप से निपटने का अनुभव है. शिन्हुआ के मुताबिक, ह्यूओशेनशान अस्पताल का निर्माण सात हजार बढ़ई, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन और अन्य विशेषज्ञों के दल ने किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button