Corona_UpdatesJharkhandNEWSRanchi

#CoronaUpdates: झारखंड में लगातार दूसरे दिन नहीं मिला कोई नया कोरोना मरीज

Ranchi: रांची राज्य में लगातार दूसरे दिन कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है. रांची में यह लगातार तीसरा दिन है जब कोई नया कोराना मरीज नहीं मिला है. राज्य के लिए यह अच्छी खबर है.

राज्य के सबसे बडे अस्पताल रिम्स मे माइक्राबॉयोलॉजी विभाग सील होने के बाद से रांची में मरीज मिलने की संख्या में लगातार कमी आयी है.

बता दें कि रिम्स के माईक्रोबायोलॉजी विभाग से एक लैब टेक्नीनिश्यन के पॉजिटिव मिलने के बाद  से विभाग को सील कर दिया गया था.

इसके बाद से राज्य में कोरोना के जांच में भारी कमी आयी है. राज्य में अब तक 115 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं.

इनमें 29 ठीक हो चुके हैं. दो की मौत कोरोना से हुई है और एक की मौत कोरोना से ठीक होने के बाद हुई है.

इसे भी पढ़ें – #Ranchi : हेमंत से मिले बंधु तिर्की, कहा- छठी जेपीएससी परीक्षा के परिणाम की त्रुटियां ठीक हों, सरकारी नियुक्ति में पारदर्शिता के लिए नीति बने

माइक्रोबायोलॉजी विभाग में मंगलवार से चालू हो जायेगी जांच

रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में मंगलवार से दोबारा जांच शुरू हो जायेगी. रिम्स में जांच बंद होने के बाद से मरीजों के मिलने की संख्या में भारी कमी आयी है.

पिछले चार दिनों में सिर्फ चार मरीज ही मिले हैं जिसमें रांची के हिंदपीढ़ी से दो मरीज मिले थे.  पिछले सभी दिनों की रिपोर्ट के जांच होने की संख्या में थोड़ी कमी आयी थी.

पिछले चार दिनों में क्रमषः 479, 369. 662, 418 सैंपल की जांच की गयी थी. हालांकि जांच मे नये मरीज नहीं मिले पर पॉजिटिव मरीजों के मिलने की सख्या में बढ़ोतरी हुई है.

पिछले चार दिनों में कुल 9 मरीज रिकवर हुए हैं.

इसे भी पढ़ें – #Jharkhand: विभाग को दिव्यांजनों का आंकड़ा मालूम नहीं, 5 सालों में उपकरणों की खरीद पर 14.27 करोड़ खर्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button