Corona_UpdatesMain SliderNational

CoronaUpdate: फिर टूटा संक्रमण का रिकॉर्ड, एक दिन में 57 हजार से अधिक नये केस

संक्रमितों का आंकड़ा 17 लाख के करीब, तकरीबन 6 लाख एक्टिव केस

New Delhi: देश में कोरोना संक्रमण में एकबार फिर रिकॉर्ड उछाल आय़ा है. पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए शनिवार को 57 हजार से अधिक नये केस सामने आये हैं. वहीं पिछले 24 घंटों में 764 लोगों की जान संक्रमण के कारण चली गयी है. अबतक 36 हजार 511 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है.

इसे भी पढ़ेंः5 अगस्तः याद है, बरसी नहीं मनायेंगे! दुनिया की जन्नत एक बुरे सपने में तब्दील होने की

एक दिन में 57 हजार से अधिक केस

भारत में संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा अपडेट के मुताबिक, एक दिन में रिकॉर्ड 57,117 नये मामले सामने आये हैं. वहीं 24 घंटे में 764 लोगों की मौत हो गयी है, इसके साथ ही मौत का आंकड़ा 36,511 हो गया है. वहीं संक्रमण के मामले में तीसरे नबंर पर रहे भारत में 17 लाख के करीब केस हैं. यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 16,95,988 हो गयी है. राहत की खबर ये है कि इनमें से 10,94,374 लोगों ने इस बीमारी को मात दे दी है और स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं 5,65,103 एक्टिव केस हैं.

आइसीएमआर के आंकड़ों के अनुसार, देश में अबतक 1,93,58,659 सैंपल की जांच हो चुकी है. वहीं 31 जुलाई को 5,25,689 सैंपल की कोरोना जांच की गयी है.

इसे भी पढ़ेंःमृतक ASI के Corona पॉजिटिव पाये जाने के बाद कई पुलिसकर्मियों पर मंडरा रहा वायरस का खतरा

पश्चिम बंगाल में 70 हजार से अधिक संक्रमित

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोविड-19 के एक दिन सर्वाधिक 2,496 नए मामले आने से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 70,188 हो गयी है. इसके अलावा 46 और लोगों की मौत होने के बाद राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,581 हो गई है.

राज्य में 2,496 नए मामले आने के बाद अभी तक कुल 70,188 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. राज्य में फिलहाल 20,233 लोगों का उपचार चल रहा है. राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 68.92 फीसदी है.

विभाग ने बताया कि संक्रमण के कारण कोलकाता में एक दिन में 21 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा शुक्रवार को उत्तर 24 परगना में 13, दक्षिण 24 परगना में तीन, हावड़ा, हुगली एवं मुर्शिदाबाद में दो-दो तथा नादिया, मालदा और अलीपुरद्वार जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई.

लातूर में 15 अगस्त तक लॉकडाउन

महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण सबसे ज्यादा है. हालांकि, मुंबई में संक्रमण के मामलों में कमी आयी है. लेकिन पुणे और दूसरे जिले में स्थिति चिंताजनक है. वहीं कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए महाराष्ट्र के लातूर में लॉकडाउन को 15 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है.

इसे भी पढ़ेंःकोविड अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट से मरीज की मौत को प्रशासन ने बताया अफवाह, कहा- होगी कार्रवाई

7 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button