Corona_UpdatesNational

CoronaUpdate : 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 67 हजार नये कोरोना केस, 24 लाख के करीब पहुंचा आंकड़ा

NewDelhi :  देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 66,999 मामले सामने आये हैं.  इसके साथ ही गुरूवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 23,96,637 हो गये हैं. वहीं  देश में अब तक 16,95,982 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं. संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या में इजाफे से देश में स्वस्थ होने की दर 70.77 प्रतिशत हो गयी है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें – रामजन्म भूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव, सांस लेने में थी तकलीफ

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया आंकड़ा

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 942 लोगों की मौत हुई. जिससे मृतक संख्या बढ़कर 47,033 हो गयी है. देश में संक्रमण से मृत्युदर घट कर 1.96 प्रतिशत हो गयी है. इस समय 6,53,622 लोग इलाजरत हैं. यह कुल मामलों का 27.27 फीसदी है.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, देश में 12 अगस्त तक कुल 2,68,45,688 सैंपल की जांच की गयी.  इसमें से अकेले बुधवार को ही 8,30,391 नमूनों की जांच की गयी, जो एक दिन में जांच की सर्वाधिक संख्या है.

इसे भी पढ़ें –PM मोदी ने लॉन्च की नयी टैक्स सिस्टम, कहा – अब मिलेगी Seamless, Painless और Faceless  सुविधा

 

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button