
New Delhi: भारत में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक की सप्लाई अगले आठ-दस दिनों के भीतर शुरू हो जायेगी. इसके साथ ही कोरोना के खिलाफ देश में चल रहे टीकाकरण अभियान को और मजबूती मिलने की उम्मीद है. रूस की यह वैक्सीन भारत में डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज के जरिए उपलब्ध करायी जा रही है.
इसे भी पढ़ें:डालसा ने रिम्स में एक महीने में 25 लोगों को दिलाया प्लाज्मा
गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला ने इस वैक्सीन के भारत में इस्तेमाल को हरी झंडी दे दी. बता दें कि रूसी वैक्सीन को दुनिया के 60 देशों में मंजूरी मिल चुकी है. भारत में इसकी पहली खेप में डेढ़ लाख डोज1 मई को भारत पहुंच चुकी थी, जबकि दूसरी खेप भी आज या कल में पहुंचने की उम्मीद जतायी जा रही है. इस वैक्सीन की पहली डोज आज हैदराबाद में लगायी गयी है. डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज के दीपक सपड़ा ने इसकी पहली डोज ली है. देश के अलग-अलग हिस्सों में आम तौर पर इस्तेमाल के लिए यह अगले सप्ताह से उपलब्ध हो जायेगा.
एक डोज की कीमत लगभग एक हजार
यह वैक्सीन देश में अब तक लगायी जा रही वैक्सीन की तुलना में महंगी होगी. भारत में सरकारों की ओर से कोविशील्ड और कोवैक्सिन लगायी जा रही है. प्रायः सभी राज्यों में यह वैक्सीन निःशुल्क लगायी जा रही है, लेकिन रूसी वैक्सीन स्पूतनिक के लिए लोगों को अच्छी कीमत चुकानी होगी.
इसे भी पढ़ें:MNREGA: 3 महीने से भुगतान नहीं होने से कर्मियों से लेकर श्रमिक तक बेहाल, पैसे के अभाव में टूट रही कमर
बताया जा रहा है कि वैक्सीन के एक डोज के लिए लोगों को लगभग एक हजार रुपये चुकाने होंगे. इस वैक्सी न की दो डोज में दो अलग-अलग तरह के वेक्टेर्स का इस्तेसमाल किया जाता है जो ऐसी ही तकनीक वाले टीकों के मुकाबले ज्यासदा लंबे समय तक इम्यु निटी प्रदान करती हैं. यह वैक्सीसन 18 साल से ज्यापदा उम्र के लोगों के लिए है और इंजेक्शन के जरिए लगाई जाती है.
91.6 फीसदी प्रभावी है यह वैक्सीन
‘स्पू.तनिक वी’ वैक्सीनन की एफेकसी 91.6 प्रतिशत होने का दावा किया गया है. ‘द लैंसेट’ में छपे डेटा के अनुसार, यह वैक्सी्न कोविड-19 के गंभीर इन्फेहक्शेन से पूरी सुरक्षा देती है. रूस में हुए ट्रायल के अलावा, भारत में डॉ रेड्डीज ने भी फेज 2 और 3 के ट्रायल किए हैं.
भारत में हर साल इस वैक्सीजन की 85 करोड़ डोज बनाई जाएंगी. RDIF ने ग्लैं ड फार्मा, हेटेरो बायोफार्मा, पनाका बायोटेक, स्टेRलिस बायोफार्मा समेत कई भारतीय कंपनियों से इसके निर्माण का सौदा किया है. हैदराबाद स्थित डॉ रेड्डीज लैब्सन इस वैक्सीणन की छोटी-छोटी खेप आयात कर सरकार को सप्लाोई करेगी.
इसे भी पढ़ें:गोलियों से थर्राया चित्रकूट जेल, मुख्तार का गुर्गा समेत दो मारा गया, शूटर भी ढेर




