
New Delhi: भारत में घातक हो चुकी कोरोना महामारी की गति पिछले साल की तुलना इस साल काफी तेज है. पिछले वर्ष वैसा दिन कभी नहीं आया था जब 24 घंटे में मिलने वाले मरीजों की संख्या लाख को पार किया हो. देश में सोमवार को पहली बार एक दिन में एक लाख से अधिक मामले मिले हैं.
इसे भी पढ़ेंःझारखंड में कोरोना के 788 नये मरीज मिले, 8 की मौत
पिछले वर्ष 17 सितंबर को देश में 24 घंटे में 97,894 मामले मिले थे. देश में नये मिलने वाले मरीजों की संख्या में उछाल की वजह से कोरोना पीड़ितों की संख्या 1.25 करोड़ को पार कर गई है. हालांकि, इनमें अधिकांश स्वस्थ हो चुके हैं.
इसे भी पढ़ेंःपानी की किल्लत से इस गांव में नहीं गूंजती है शहनाई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों में बताया गया है कि देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,03,558 नए मामले मिले हैं. कुल संक्रमित की संख्या 1,25,89,067 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को 478 और लोगों की जान गई है, कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 1,65,101 हो गई है. फिलहाल भारत में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 7,41,830 है और 1,16,82,136 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं.
मालूम हो कि रविवार को बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. संकमण रोकने के लिए उन्होंने टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण पर जोर दिया. बैठक में उन्होंने महाराष्ट्र, पंजाब और छत्तीसगढ़ के हालात पर चिंता जताई थी. पीएम मोदी ने इन राज्यों में जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों तथा चिकित्सकों की केन्द्रीय टीम भेजने का निर्देश दिया.




