Sports

कोरोना का खेल पर असर : दर्शकों की गैरमौजूदगी में हो सकती है नैसकार की पोकोनो रेस

Washington :  पेनसिलवेनिया के गवर्नर टॉम वोल्फ ने कहा है कि अगर क्षेत्र में कोरोना वायरस से जुड़ी स्थिति में सुधार होता है तो नैसकार जून के अंत में पोकोनो रेसवे में अपनी रेसों का आयोजन कर सकता है. लेकिन इनके लिए दर्शकों को आने की इजाजत नहीं होगी.

पोकोनो रेसवे मोनरो काउंटी के अंतर्गत आता है जिसके लिए वोल्फ ने अभी महामारी को रोकने के लिए कड़े नियम लागू किए हैं.

वोल्फ ने हालांकि सोमवार को कहा कि अगर काउंटी ‘रेड जोन’ से ‘येलो जोन’ में आती है तो नैसकार दो रेस का आयोजन कर सकता है बशर्ते कोई दर्शक सर्किट पर मौजूद नहीं हो और प्रतिस्पर्धियों को सुरक्षित रखने के लिए दिशानिर्देशों का पालन किया जाए.

इसे भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट ने कहा, पत्रकार अर्नब गोस्वामी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस नहीं होगा, लेकिन सीबीआई से जांच नहीं

वोल्फ ने शुक्रवार को कहा था कि उन्होंने नैसकार के अधिकारियों को कह दिया है कि उनका राज्य पोकोनो रेसवे को दोबारा खोलने को लेकर फैसला करने को तैयार नहीं है जिसे 27 और 28 जून को रेस की मेजबानी करनी है.

नैसकार ने रविवार को साउथ कैरोलिना के डार्लिंगटन में दर्शकों की गैरमौजूदगी में कप सीरीज दोबारा शुरू की.

अलोंसो ने फार्मूला वन में वापसी का विकल्प खुला रखा

दो बार के विश्व चैंपियन फर्नांडो अलोंसो ने कहा है कि वह ‘शीर्ष स्तर’ की चुनौती को लेकर उत्सुक हैं और फार्मूला वन में वापसी की संभावना को नहीं नकार रहे. इस बीच अटकलें हैं कि अलोंसो रेनो से करार कर सकते हैं

इसे भी पढ़ेंः आर्थिक पैकेज से #Assets जोखिम होगा कम, लेकिन बना रहेगा कोरोना का नकारात्मक असर: मूडीज

अलोंसो ने रीयाल मैड्रिड के ग्रेजुएट स्कूल यूनिवर्सिडेड यूरोपिया के छात्रों से वीडियो कांफ्रेंस पर बात करते हुए कहा ,‘‘मैं शारीरिक रूप से काफी अच्छी स्थिति में हूं और मेरा आत्मविश्वास सातवें स्थान पर है. इसलिए मैं शीर्ष स्तर की चुनौती पर ध्यान देना चाहता हूं जिसमें फार्मूला वन में वापसी, एंड्यूरेंस चैंपियनशिप, इंडिकार भी शामिल है.’’

रेनो के साथ 2005 और 2006 में दो विश्व खिताब जीतने वाले अलोंसो ने 2018 सत्र के बाद फार्मूला वन को अलविदा कह दिया था.

इसे भी पढ़ेंः अब हम क्या करें?     

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button