
Ranchi: नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने निर्देश दिया कि राज्यभर में नगरपालिकाओं के पास व्यासायिक भवनों का ब्योरा तैयार कर राजस्व उगाही के कार्य करने को कहा है. सचिव ने कहा है कि राज्य में अब भी कई व्यावसायिक भवन हैं जिनका ब्यौरा सही तरीके से नही रखा जा रहा है और न ही उसका किराया निर्धारण और वसूली सही तरीके से हो रहा है. ऐसे में डीजीटलाईजेशन ऑफ मुनिसिपल एसेट्स के तहत राज्यभर में नगर निकायों के परिसंपत्तियों का डीजीटलाईजेशन कराकर उससे आनेवाले लाभांश को बढ़ाने का निर्देश उन्होंने दिया है.
राज्य में संपत्ति कर बढ़ रहा
15वें वित्त आयोग के अनुरुप संपत्ति कर में किए गए सुधारों के कारण कर संग्रहण में वृद्धि हुई है. अधिकारियों ने बताया कि 2020-21 में इस मद्द में कर संग्रहण 147 करोड़ रुपया था जो 2023-24 में बढ़कर 220 करोड़ रुपया हो गया है. हालांकि अभी कई क्षेत्रों में सुधार की संभावना है.




