NW Desk: भारत में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. देश भर में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,12,359 तक पहुंच गयी है. जबकि इस संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 3,435 हो गयी है. वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार केस सामने आ रहे हैं.
पिछले 24 घंटों में राजस्थान में 83, इंदौर में 59 और हिमाचल में पांच नये केस सामने आये हैं वहीं कई लोगों ने इस वायरस से आपनी जान भी गंवा दी है.
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने के मामले बृहस्पतिवार को सामने आये, जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 150 हो गयी है. इस बीच, राज्य में संक्रमण के 83 नये मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,098 हो गयी है.
अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को जयपुर, भरतपुर एवं सीकर में एक-एक संक्रमित व्यक्ति की मौत के मामले सामने आये. इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक मरने वाले लोगों की कुल संख्या 150 हो गयी है. केवल जयपुर में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 74 है, जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 13 रोगियों की मौत हो चुकी है. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे.
इस बीच, राज्य में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 83 नये मामले सामने आए। इनमें डूंगरपुर में 28, उदयपुर में 10, जयपुर में आठ, नागौर में आठ, राजसमंद में छह, बीकानेर में छह, अलवर में चार और भीलवाड़ा, अजमेर, कोटा एवं बाड़मेर में दो-दो नये मामले शामिल हैं. उत्तर प्रदेश का एक व्यक्ति भी यहां संक्रमित पाया गया है.
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है. राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.
देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 59 नये मरीज मिले हैं. इसके साथ ही, जिले में महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 2,715 से बढ़कर 2,774 पर पहुंच गयी है.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने गुरुवार को यह जानकारी दी. उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पाये गये दो पुरुषों की यहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गयी.
इनमें से एक पुरुष की आयु 62 वर्ष और दूसरे की आयु 57 वर्ष थी. इसके बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 107 पर पहुंच गयी है. सीएमएचओ ने बताया कि कोविड-19 से दम तोड़ने वाले दोनों मरीज मधुमेह से पहले ही जूझ रहे थे.
प्रदेश में गुरुवार सुबह तक इस महामारी के कुल 5,735 मरीज मिल चुके हैं. आंकड़ों से पता चलता है कि इनमें से करीब 48.5 फीसद मरीज अकेले इंदौर जिले में मिले हैं. कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण इंदौर जिला रेड जोन में बरकरार है. जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई थी, जब चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी.
पश्चिम बंगाल से हाल ही में लौटे पांच लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद हिमाचल प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 116 हो गये हैं. विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने बताया कि सभी पांचों मामले सोलन जिले से सामने आए जिसे एक हफ्ते पहले कोरोना वायरस मुक्त घोषित किया गया था.
उन्होंने बताया कि मरीज सोलन के रामशहर इलाके के हैं और 15 मई को वे पश्चिम बंगाल से लौटे थे. पांचों को पहले ही पृथक कर दिया गया था. राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 116 है जबकि इनमें से 54 लोग स्वस्थ हो गये हैं. चार लोगों की कोविड-19 के कारण मौत हो गयी है. राज्य में अब भी 58 लोग संक्रमित हैं जिनमें से 26 कांगड़ा, 10 हमीरपुर, पांच-पांच सोलन तथा बिलासपुर, चार मंडी, तीन चंबा, दो-दो सिरमौर तथा उना और एक कुल्लू से है.

इसे भी पढ़ें- #CoronaUpdate: देश में 1लाख 12हजार 359 मरीज, एक्टिव केस के मामले में दुनिया में पांचवें नंबर पर भारत
राजस्थान में तीन और लोगों की मौत, 83 नये केस
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने के मामले बृहस्पतिवार को सामने आये, जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 150 हो गयी है. इस बीच, राज्य में संक्रमण के 83 नये मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,098 हो गयी है.
अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को जयपुर, भरतपुर एवं सीकर में एक-एक संक्रमित व्यक्ति की मौत के मामले सामने आये. इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक मरने वाले लोगों की कुल संख्या 150 हो गयी है. केवल जयपुर में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 74 है, जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 13 रोगियों की मौत हो चुकी है. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे.
इस बीच, राज्य में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 83 नये मामले सामने आए। इनमें डूंगरपुर में 28, उदयपुर में 10, जयपुर में आठ, नागौर में आठ, राजसमंद में छह, बीकानेर में छह, अलवर में चार और भीलवाड़ा, अजमेर, कोटा एवं बाड़मेर में दो-दो नये मामले शामिल हैं. उत्तर प्रदेश का एक व्यक्ति भी यहां संक्रमित पाया गया है.
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है. राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.
इसे भी पढ़ें- एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जारी की नई गाइडलाइंसः सोशल डिस्टेंसिंग और आरोग्य सेतू ऐप जरूरी
इंदौर में संक्रमितों की संख्या 2,774
देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 59 नये मरीज मिले हैं. इसके साथ ही, जिले में महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 2,715 से बढ़कर 2,774 पर पहुंच गयी है.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने गुरुवार को यह जानकारी दी. उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पाये गये दो पुरुषों की यहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गयी.
इनमें से एक पुरुष की आयु 62 वर्ष और दूसरे की आयु 57 वर्ष थी. इसके बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 107 पर पहुंच गयी है. सीएमएचओ ने बताया कि कोविड-19 से दम तोड़ने वाले दोनों मरीज मधुमेह से पहले ही जूझ रहे थे.
प्रदेश में गुरुवार सुबह तक इस महामारी के कुल 5,735 मरीज मिल चुके हैं. आंकड़ों से पता चलता है कि इनमें से करीब 48.5 फीसद मरीज अकेले इंदौर जिले में मिले हैं. कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण इंदौर जिला रेड जोन में बरकरार है. जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई थी, जब चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी.
इसे भी पढ़ें- यात्रियों को राहतः एक जून से चलेंगी 200 यात्री ट्रेनें, आज से बुकिंग, जानें क्या होंगे नियम
हिमाचल प्रदेश में पांच और लोग कोरोना से संक्रमित