JharkhandRanchi

तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

नामकुम थाना क्षेत्र के सिदरौल में हुआ हादसा

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के सिदरौल में साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मारी. दुर्घटना में सिदरौल निवासी मुनीलाल पासवान गम्भीर रूप से घायल हो गया है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गयी.

मुन्नीलाल होर्लिक्स गोदाम में काम करता था. सोमवार की सुबह मुन्नी लाल काम पर जा रहा था.इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में तेज रफ्तार बोलेरो जेएच 09 एस 0290 ने टक्कर मार दी. आनन फानन में परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए.

वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर ली है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें : धनबाद नगर निगम क्षेत्र में तंबाकू और गुटखा बिक्री को लेकर 5 टीमें कर रही हैं छापेमारी

Related Articles

Back to top button