1st LeadHazaribaghJharkhand

एसीबी की टीम ने चतरा सदर एसडीओ के स्टेनो को 25 हजार घूस लेते दबोचा

Hazaribagh : चतरा सदर एसडीओ के स्टेनो चंद्रकांता को 25 हजार घूस लेते गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि एक डीलर से पैसे लेने के क्रम में हजारीबाग की एसीबी की टीम उसे गिरफ्तार किया.

एसीबी की टीम आरोपी स्टेनो को अपने साथ हजारीबाग ले गयी है. जहां उससे पूछताछ की जा रही है. एसीबी के एसपी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है. एसीबी के डीएसपी ने बताया कि प्रदीप यादव से चंद्रकांता  के द्वारा 50,000 हजार रुपये की मांग की गई थी. इसी मामले में पहले किश्त के तौर पर 25 हजार रुपये दिया जा रहा था.

बताया जाता है कि डीलर ने इसकी शिकायत एसीबी हजारीबाग से की थी. जिसके बाद मामले पर कार्रवाई की गयी.

 

इसे भी पढ़ें : समस्याओं के मकड़जाल में फसा है वर्कर्स कॉलेज, डीसी से की समाधान की मांग

Related Articles

Back to top button