Corona_UpdatesSports

#Corona_Crisis: भारत में होनेवाला FIFA U-17 महिला वर्ल्ड कप टला

New Delhi: कोविड-19 महामारी ने हर तरीके से विश्व को प्रभावित किया है. कोरोना वायरस के कारण देश-दुनिया कैद होने पर मजबूर है. आर्थिक हालात खराब हो रहे हैं. वहीं खेल पर भी इसका गहरा असर हुआ है. भारत में होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है.

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण फुटबाल के अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण निकाय ने भारत में नवंबर में होने वाला फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप स्थगित करने का शनिवार को फैसला किया. यह टूर्नामेंट दो नवंबर से 21 नवंबर तक देश के पांच परिसरों में होना था.

इसे भी पढ़ेंः#FightAgainstCorona: रिम्स अब मीडिया से भी छिपायेगा कोरोना से जुड़ी जानकारी, प्रबंधन ने निकाला नोटिस

FIFA U-17 महिला वर्ल्ड कप टला

फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप 2 से 21 नवंबर तक देश के पांच शहरों कोलकाता, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, अहमदाबाद और नवी मुंबई में आयोजित किया जाना था.

फीफा ने एक बयान में कहा, नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप को स्थगित करने का निर्णय फीफा-कन्फेडरेशंस वर्किंग ग्रुप ने लिया, जिसकी स्थापना हाल ही में फीफा काउंसिल ब्यूरो ने COVID-19 महामारी के मद्देनजर की थी.

बता दें कि FIFA U-17 महिला वर्ल्ड कप के साथ-साथ फीफा के वर्किंग ग्रुप ने फीफा अंडर -20 महिला वर्ल्ड कप पनामा / कोस्टा रिका 2020 को भी स्थगित किया गया है.

हालांकि, FIFA U-17 महिला वर्ल्ड कप नवंबर में होने थे, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक कुछ ही क्वालिफाइंग इवेंट्स हो पाए हैं. बता दें कि वर्ल्ड टूर्नामेंट में 16 टीमों के बीच मुकाबला होना था, जिसमें मेजबान के तौर पर भारतीय टीम पहले ही क्वालिफाई कर चुकी थी. भारत में पहली बार अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन होना था.

उल्लेखनीय है कि इस वैश्विक महामारी से 10 लाख से ज्यादा लोग दुनिया में संक्रमित हैं. वहीं घातक कोरोना वायरस से विश्व में अब तक 52,000 से अधिक मौतें हो चुकी हैं.वहीं बात भारत की करें तो यहां संक्रमितों का आंकड़ा 2500 के पार है.

इसे भी पढ़ेंः#America में 24 घंटे में 1,480 लोगों की मौत, दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button