Ranchi

रांची विश्वविद्यालय ने किया रन फॉर यूनिटी का आयोजन

Ranchi: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रांची वीमेंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक के कार्यकर्ता, रांची विश्वविद्यालय रन फॉर यूनिटी प्रोग्राम का आयोजन किया गया। आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रोग्राम ऑफिसर डॉ कुमारी उर्वशी ने निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसका विषय था भारत के राजनीतिक एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान. राष्ट्रीय एकता दिवस के माध्यम से हमारे देश की अंतर्निहित ताकत और लचीलेपन को कायम रखने,फिर से जोड़ने, एकता और अखंडता के लिए वास्तविक और संभावित खतरों का सामना करने का हौसला और हमारे देश को सुरक्षित रखने में सहायता मिलेगी. कार्यकर्ताओं ने आनलाइन माध्यम से यह प्रतिज्ञा ली कि मैं पूरी तरह से प्रतिज्ञा करती हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित करती हूं. मैं इस प्रतिज्ञा को अपने देश की एकता की भावना से लेती हूं, जो सरदार वल्लभभाई पटेल की दृष्टि और कार्यों से संभव हुआ. मैं भी अपने देश की आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने का दृढ़ संकल्प करती हूं.शपथ और निबंध प्रतियोगिता में 22 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दीक्षा कुमारी, द्वितीय स्थान पर रानी कुमारी महतो, तृतीय स्थान पर रिया कुमारी और चारूबाला कुमारी संयुक्त रूप से रहीं.

इसे भी पढ़ें:लातेहार पुलिस ने माओवादियों के नापाक मनसूबे पर फेरा पानी, बंकर ध्वस्त, हथियारों का जखीरा बरामद

Related Articles

Back to top button