
Ranchi: फेस्टिव सीजन शुरू हो रहा है. विश्वकर्मा पूजा, कर्मा उत्सव, मोहर्रम के साथ लगातार त्याहारों का मौसम जारी रहेगा. रांची में त्योहारों को शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है और उसकी तैयारी शुरू कर दी है. इसी को लेकर रांची के उपायुक्त रे महिमापत राय ने प्रशासन के आला अधिकारियों और शांति समिति के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में सभी थानों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया.
इसे भी पढ़ें: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांटः एस्सेल इंफ्रा ने कहा- 90 % डेब्ट लाइबिलिटी वहन करे सरकार
त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर चर्चा
जिला प्रशासन और शांति समिति के इस बैठक में सभी त्योहारों को कैसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सकता है. इसके हर पहलुओं पर चर्चा की गई. बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन के सामने महत्वपूर्ण सुझाव रखा और त्योहारों के दौरान प्रशासनिक सहयोग मांगा.
बैठक के दौरान शांति समिति ने जिला प्रशासन त्योहारों में भीड़ भाड़ वाली जगहों में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने का अनुरोध किया गया और कहा कि अक्सर त्योहारों में असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं, इन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से समुचित व्यवस्था होना चाहिए, ताकि त्योहार का माहौल खराब नहीं हो.
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक अनीष गुप्ता ने जिला के सभी थानेदारों को निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न नहीं हो, इसे सुनिश्चित करें. साथ ही पूजा समितियों के साथ मिलकर त्यौहार मनाने में सहयोग करें.




