Corona_UpdatesNational

#CoronaUpdates: रिकवरी रेट बढ़ा, हर तीन में एक कोरोना मरीज हो रहा ठीक, 24 घंटे में 3390 नये केस

New Delhi: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अगरवाल ने शुक्रवार को कि अब मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 29.36% पर पहुंच चुका है. यानी अब तक भर्ती हुए हर तीन में से एक मरीज रिकवर हो चुका है.

कोरोना पर नियमित प्रेस कांफ्रेंस में दौरान संयुक्त सचिव ने बताया कि देश के 216 जिले कोरोना से अब तक अछूते हैं.

वहीं, 42 जिलों में पिछले 28 दिनों से, 29 जिलों में पिछले 21 दिनों से, 36 जिलों में पिछले 14 दिनों से जबकि 46 जिलों में पिछले 7 दिनों से एक भी नया कोरोना मरीज सामने नहीं आया है.

इसे भी पढ़ें – मेंगलुरु में रेलवे स्टेशन पर उमड़े झारखंड, बिहार और यूपी के सैंकड़ों मजदूर, की घर वापस भेजने की मांग

24 घंटों में 3390 नये केस

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में अब तक 16,540 लोग कोविड-19 बीमारी से ठीक हो चुके हैं और अभी 37,916 मरीजों का इलाज चल रहा है.

संयुक्त सचिव अग्रवाल ने कहा- पिछले 24 घंटों में 3,390 नए केस आये तो 1,273 मरीज ठीक भी हुए हैं.

उन्होंने बताया कि गुरुवार तक के आंकड़ों के मुताबिक, 3.2% मरीज ऑक्सिजन सपोर्ट पर हैं, 4.7% मरीजों को आइसीयू सपोर्ट से संबंधित सेवाएं दी जा रही हैं और 1.1% मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं.

5,231 रेल डिब्बे कोविड केयर सेंटर्स में तब्दील

अगरवाल ने बताया कि भारतीय रेलवे ने 5,231 रेल डिब्बों को कोविड केयर सेंटर्स में तब्दील कर दिया है. उन्हें 215 चिह्नित रेलवे स्टेशनों पर रखा जायेगा.

इन कोचों में सिर्फ बहुत माइल्ड और माइल्ड केस के ट्रीटमेंट होंगे. साथ ही, संदिग्ध और कन्फर्म केस को अलग-अलग कोच में रखा जायेगा.

अगरवाल ने बताया कि 215 में से 85 स्टेशनों पर हेल्थकेयर स्टाफ भी रेलवे ही मुहैया करायेगा. वहीं बाकी 130 स्टेशनों पर संबंधित राज्य सरकारें स्टाफ और जरूरी दवाइयां मुहैया करायेंगी.

रेलवे ने 2,500 डॉक्टर और 35 हजार पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड-19 मरीजों के इलाज में लगाया है.

इसे भी पढ़ें – #GoodNews : गढ़वा ने कोरोना वायरस से जीती जंग, तीनों मरीज हुए ठीक, दो भेजे गये घर

प्लाज्मा थेरपी पर होगा अध्ययन

उन्होंने कहा कि आइसीएमआर के प्रोजेक्ट PLACID को नैशनल एथिक्स कमिटी से मंजूरी मिल गयी है. इस प्रोजेक्ट के तहत प्लाज्मा थेरपी पर अध्ययन के लिए 21 अस्पतालों में क्लीनिकल ट्रायल होंगे.

इनमें महाराष्ट्र से 5, गुजरात से 4, राजस्थान, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से 2-2 अस्पताल हैं जबकि पंजाब, कर्नाटक, तेलंगाना और चंडीगढ़ से 1-1 अस्पताल है.

आयुष संजीवनी ऐप लॉन्च

उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय की ओर से आयुष संजीवनी ऐप लॉन्च किया गया है.

इसे भी पढ़ें – मजदूर की रोटी पर खून के धब्बे, जिम्मेदार कौन ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button