National

स्वास्थ्य कर्मचारियों को PPE किट मुहैया करायेंगी सोनाक्षी सिन्हा

Mumbai: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भारत में अग्रिम मोर्चे पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को निजी सुरक्षा उपकरण(पीपीई)मुहैया कराने के लिए धन जुटाने के लक्ष्य से फिल्मी सितारों के मंच ट्रिंग का साथ देने की शुक्रवार को घोषणा की.

सोनाक्षी सिन्हा ने इसके लिए मनीष मुंद्रा के दृश्यम् फिल्म्स, फोटोग्राफर एवं निर्माता अतुल कसबेकर और ट्रिंग के साथ हाथ मिलाया.

बयान में 32 वर्षीय अदाकारा ने अपने प्रशंसकों से स्वास्थ्य कर्मियों की मदद के लिए सामने आने की अपील की.

इसे भी पढ़ें – #Dhanbad: पीडीएस डीलर पर कम राशन देने का आरोप लगाकर लाभुकों ने किया हंगामा, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

दुर्भाग्यवश अस्पतालों में पीपीई किट की कमी है – सोनाक्षी

सोनाक्षी ने कहा कि हमारे डॉक्टर,नर्स और सभी चिकित्साकर्मी हमारी जान बचाने और सभी मरीजों की देखभाल करने के लिए अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं.
साथ ही कहा कि मुझे नहीं लगता कि दूसरों की जिदंगी बचाने के लिए अपनी जिदंगी खतरे में डालने से अधिक महान कोई काम है.

सोनाक्षी ने कहा कि दुर्भाग्यवश अस्पतालों में पीपीई किट की कमी है, जिस कारण चिकित्सा कर्मियों की जिंदगी खतरे में है. इस अभियान के जरिए, मैं अपने सभी प्रशंसकों से आगे आने और पीपीई किट दान करने का अनुरोध करती हूं, जो सीधे अस्पतालों में जरूरतमंदों के पास पहुंचेगी.
यह समय की मांग है और मैं उम्मीद करती हूं कि हम सभी एक साथ आकर इस युद्ध को लड़ सकते हैं. ट्रिंग के जरिए दान करने वाले हर व्यक्ति को सोनाक्षी निजी तौर पर संदेश भेजेंगी.

इसे भी पढ़ें –#Jharkhand: कैंपस में आवास रहने के बाद भी आवास भत्ता लेते हैं खूंटी और खरसावां गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक के प्राचार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button