
Ramgarh : रामगढ़ में शुक्रवार को छावनी फुटबॉल मैदान में प्रशासन की टीम कोरोना जांच करने को पहुंची. सीओ (अंचलाधिकारी) भोला शंकर महतो टीम का नेतृत्व कर रहे थे. टीम में पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी शामिल थी.
छावनी फुटबॉल मैदान के सब्जी मार्केट में लोगों से कोरोना जांच कराने का आग्रह किया गया. इसके लिए टीम ने मैदान में आते ही मैदान के मुख्य गेट को बंद कर दिया. इससे सब्जी विक्रेता और खरीदारी करने आये लोग भड़क गये.

इसे भी पढ़ेः जगरनाथ के स्वस्थ होने तक हेमंत देखेंगे शिक्षा विभाग, चंपई के जिम्मे अल्पसंख्यक कल्याण
लोगों ने उठायी लाठियां
अचानक कोरोना जांच की बात पर मैदान में उपस्थित लोग नाराज हो गये. प्रशासन ने सब्जी खरीदने आये लोगों को पकड़-पकड़ कर जबरन कोरोना जांच करनी शुरू की. इससे बाद सब्जी बेचनेवाली महिलाओं और पुरुषों ने विरोध और हंगामा शुरू कर दिया. उन्होंने कोरोना जांच का जम कर विरोध जताया. इसके बाद कइयों ने लाठी-डंडा उठा लिया.
कोरोना जांच के लिए लगाये गये कुर्सी-टेबल को पलट दिया. इस दौरान टेबल पर रखे गये सैकड़ों एंटीजन किट को भी तहस-नहस कर दिया. आक्रोशित लोगों ने कोरोना जांच के क्रम में मैदान के गेट को बंद रखे जाने पर खूब बवाल काटा. लोगों के आक्रोश को देखते हुए मुख्य गेट को खोलना पडा़. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम को वहां से भाग निकली.
इसे भी पढ़ेः रांची,धनबाद सहित राज्य के आठ शहरों की हवा साफ करने के लिए बन रहा एक्शन प्लान




