Indore: मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण से गुरुवार सुबह 65 वर्षीय महिला मौत के साथ ही सूबे में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मौत की संख्या बढ़कर सात पर पहुंच गयी है.
शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के खजराना इलाके में रहने वाली 65 वर्षीय महिला ने मनोरमा राजे टीबी (एमआरटीबी) चिकित्सालय में आखिरी सांस ली.
उन्होंने बताया कि मरीज को सर्दी-खांसी, बुखार और कमजोरी की शिकायत के साथ अस्पताल में 29 मार्च को भर्ती किया गया था. हालत बिगड़ने पर उसे जीवन रक्षक यंत्र (वेंटिलेटर) पर भी रखा गया था. लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचायी जा सकी.
अधिकारी ने बताया कि महिला डायबिटीज और थायराइड से पहले ही पीड़ित थी. उसने पिछले दिनों कोई यात्रा नहीं की थी. अब तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि क्या वह किसी कोरोना वायरस संक्रमित के संपर्क में आयी थी या नहीं.
अब तक मिली रिपोर्टों के मुताबिक सूबे में कुल 98 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आये हैं. इनमें इंदौर के सर्वाधिक 75 मरीज शामिल हैं. इसके अलावा, जबलपुर के आठ, उज्जैन के छह, भोपाल के चार और शिवपुरी एवं ग्वालियर के दो-दो मरीजों और खरगोन के एक मरीज में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है.
राज्य में इस महामारी से संक्रमित होने के बाद इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले सात लोगों में इंदौर के चार, उज्जैन के दो और खरगोन का एक मरीज शामिल हैं. प्रदेश के पश्चिमी हिस्से से ताल्लुक रखने वाले इन लोगों को अन्य बीमारियां भी थीं.

इसे भी पढ़ें- #TabligiJamaat में शामिल होकर झारखंड आए लोगों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी
29 मार्च से चल रहा था महिला का इलाज
उन्होंने बताया कि मरीज को सर्दी-खांसी, बुखार और कमजोरी की शिकायत के साथ अस्पताल में 29 मार्च को भर्ती किया गया था. हालत बिगड़ने पर उसे जीवन रक्षक यंत्र (वेंटिलेटर) पर भी रखा गया था. लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचायी जा सकी.
अधिकारी ने बताया कि महिला डायबिटीज और थायराइड से पहले ही पीड़ित थी. उसने पिछले दिनों कोई यात्रा नहीं की थी. अब तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि क्या वह किसी कोरोना वायरस संक्रमित के संपर्क में आयी थी या नहीं.
इसे भी पढ़ें- राज्य में बढ़ा #Corona संक्रमण तो मात्र 350 वेंटिलेटर ही बनेंगे सहारा, सरकार ने और 380 वेंटिलेटर का ही दिया है ऑर्डर
इंदौर में सबसे अधिक कोरोना के मामले
अब तक मिली रिपोर्टों के मुताबिक सूबे में कुल 98 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आये हैं. इनमें इंदौर के सर्वाधिक 75 मरीज शामिल हैं. इसके अलावा, जबलपुर के आठ, उज्जैन के छह, भोपाल के चार और शिवपुरी एवं ग्वालियर के दो-दो मरीजों और खरगोन के एक मरीज में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है.
राज्य में इस महामारी से संक्रमित होने के बाद इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले सात लोगों में इंदौर के चार, उज्जैन के दो और खरगोन का एक मरीज शामिल हैं. प्रदेश के पश्चिमी हिस्से से ताल्लुक रखने वाले इन लोगों को अन्य बीमारियां भी थीं.
इसे भी पढ़ें- सरकारों की ओर से कोरोना के प्रारंभिक खतरों को नजरअंदाज करने का खमियाजा भुगत रही है जनता