
Ranchi: राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में कोरोना के मरीज एक सप्ताह में दोगुने मिल रहे हैं. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की रोकथाम के लिए कोरोना की गाइडलाइन को कड़ाई से पालन का निर्देश दिया है. कोरोना काल से लेकर अभी तक करीब 1.21 लाख पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं. हालांकि अभी करीब 800 लोग संक्रमित हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. अनलॉक के बाद से ही अधिकतर लोगों ने मास्क लगाना तक छोड़ दिया, जिसका सीधा असर संक्रमण बढ़ता गया. दो दिन पहले ही मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें लाखों रुपए पुलिस ने मास्क नहीं लगाने पर जुर्माने के रूप में वसूला है.
इसे भी पढ़ें: शर्मनाकः अवैध संबंध के शक में पति ने तांबे के तार से सिल दिया पत्नी का निजी अंग
लॉकडाउन के अंतिम चरण में जहां संक्रमण से हो रही मौत आधा प्रतिशत तक ही था, वो अब करीब एक प्रतिशत तक पहुंच चुका है. लोगों में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर कोई भय का माहौल नहीं दिख रहा, बल्कि पहले आम दिनों की तरह ही बाजार, मॉल, पार्क, दुकान, सड़क आदि जगहों पर बिना किसी डर के लोगों का हुजूम बढ़ रहा है.
जमशेदपुर के बाद रांची से मिल रहे हैं अधिक मरीज
जमशेदपुर के बाद अब राजधानी रांची में भी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं. रांची में 57 पॉजिटिव मरीज एक दिन में मिले हैं, जबकि जमशेदपुर से 27 मरीज मिले हैं. चार दिन पहले रांची में 45 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई थी, वहीं जमशेदपुर में 18 संक्रमित पाए गए थे. अब तक कोरोना की वजह से सबसे ज्यादा 356 मौत जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में हुई है. वहीं, रांची में 250 और धनबाद में 116 लोगों की जान कोरोना से जा चुकी है. इसके अलावा अच्छी बात यह है कि एक सप्ताह से करीब एक दर्जन जिलों से पॉजिटिव मरीजों के मिलने की रफ्तार में कमी आयी है, जबकि दूसरे जिलों के लिए अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है. हालांकि बाहर से आने वाले लोगों का पहले जांच कराया जा रहा है ताकि संक्रमण को रोका जा सके.
इसे भी पढ़ें: दारोगा गोली कांड : इमरोज को पकड़ने गई पुलिस पर तान दी पिस्तौल
अब तक 545 मौतें
सबसे ज्यादा 545 मौतें 51 से 70 वर्ष के बुजूर्गों में संक्रमण को लेकर हुई है. उसके बाद 290 मौत 70 साल से अधिक उम्र वाले लोगों की हुई है. 31 से 50 वर्ष के बीच वाले उम्र समूह के 208, 11 वर्ष से 30 वर्ष के बीच के 46 और 10 वर्ष के नीचे के चार लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें: जानिये आखिर क्यों अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना एक्टर सन्नी देओल को बुलाती हैं छोटे पापा




