
- सदर में रेल एम्प्लॉय को नहीं लिया एडमिट, स्थिति गंभीर
- रांची डिवीजन में मिले 65 कोरोना पॉजिटिव स्टाफ, विभाग अलर्ट
- प्रोजेक्ट भवन में एक अफसर की कोरोना से मौत, कृषि विभाग में 17 संक्रमित
- रिम्स 301 मरीजों का चल रहा है इलाज, 6 की इलाज के दौरान मौत
Ranchi : राजधानी में कोरोना की लहर तेज हो गयी है. लगातार नये मरीजों के मिलने से हॉस्पिटल फुल हो चुके हैं. क्रिटिकल केयर के मरीजों के लिए जगह खाली नहीं है. मरीज हॉस्पिटलों के चक्कर इस आस में लगा रहे हैं कि कहीं उन्हें बेड मिल जाये.
लेकिन हर जगह उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है. कुछ ऐसी ही स्थिति सिटी में सोमवार को देखने को मिला. रिम्स से लेकर सदर के बाहर मरीज इलाज के इंतजार में थे, लेकिन उन्हें एडमिट नहीं लिया जा रहा था.
परिजन गुहार लगा रहे थे कि मरीज का इलाज शुरू कर दिया जाये लेकिन हॉस्पिटल एडमिट लेने को तैयार नहीं थे. ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या हमारा हेल्थ सिस्टम इतना खराब हो चुका है कि कोविड के मरीज को इलाज भी मुहैया नहीं करा पा रहा है.
इसे भी पढ़ें :ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर EC ने लगाया बैन, हिंदू-मुस्लिम बयान पर कार्रवाई
हॉस्पिटल के बाहर जिंदगी के लिए जंग
सदर हॉस्पिटल में इलाज के लिए आनेवाले मरीजों से कोविड टेस्ट की रिपोर्ट मांगी जा रही है. इसके बाद ही इमरजेंसी में मरीजों को एडमिट कर उनका इलाज किया जा रहा है.

जिन मरीजों के पास कोविड की रिपोर्ट नहीं है वे हॉस्पिटल के बाहर ही जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं. सदर हॉस्पिटल में भी ऐसे ही कई लोगों को गेट से इसलिए लौटा दिया गया क्योंकि उनके पास कोविड टेस्ट की रिर्पोट नहीं थी.
सैंपल लोड बढ़ा तो भेज रहे बाहर
सिटी में गवर्नमेंट टेस्टिंग सेंटर पर पहले से ही सैंपल का बैकलॉग चल रहा है. अब सैंपलिंग बढ़ने से बैकलॉग काफी बढ़ गया है. जिससे मरीजों को रिपोर्ट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है. एक-एक हफ्ते तक उन्हें रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है.
आखिर सिटी में बनाये गये सैंपल कलेक्शन सेंटर से भी काफी सैंपल कलेक्ट कर टेस्टिंग के लिए रिम्स भेजे जा रहे हैं. लेकिन टेस्टिंग की फैसिलिटी आज भी पहले जैसी ही है.
जिससे एक लिमिट तक ही सैंपल टेस्ट हो पा रहे हैं. अब तो स्थिति यह हो चुकी है कि सैंपल बाहर भेजने पड़ रहे हैं ताकि जल्द से जल्द रिपोर्ट मिल सके.
इसे भी पढ़ें :भोपाल में लॉकडाउन का ऐलान, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया फैसला
प्राइवेट सेंटर्स ने खड़े किये हाथ
कई प्राइवेट सेंटर्स को भी सिटी में कोविड टेस्ट करने की परमिशन दी गयी है. फर्स्ट वेब में तो सब कुछ कंट्रोल में था, लेकिन सेकंड वेब में व्यवस्था बेपटरी हो गयी है. प्राइवेट सेंटर्स के अधिकतर स्टाफ कोविड की चपेट में हैं. होम कलेक्शन लगभग बंद हो चुका है.
वहीं सेंटर पर भी कलेक्शन पर ब्रेक लगा दिया गया है ताकि पहले से पेंडिंग पड़े सैंपल को क्लियर किया जा सके. इसके बाद ही नये सैंपल कलेक्ट करने को कहा गया है.
इसे भी पढ़ें :गिरिडीहः कोरोना के 33 नए मामले, कोर्ट का किरानी समेत दो बैंक कर्मी संक्रमित




