Corona_UpdatesJharkhandRanchi

कोरोना संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था को लेकर घाघरा घाट पहुंचे नगर आयुक्त

Ranchi : शहर में कोरोना से मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ रही है. ऐसे में शवों के अंतिम संस्कार हेतु उचित व्यवस्था करने के उद्देश्य से रांची नगर निगम के नगर आयुक्त मुकेश कुमार, सदर एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता, नोडल पदाधिकारी आदित्य रंजन ने घाघरा स्थित स्वर्णरेखा घाट का निरीक्षण किया.

साथ ही कोरोना मरीजों के शव के अंतिम संस्कार में आ रही परेशानियों को दूर करने को लेकर निगम एवं जिला प्रशासन की टीम को निर्देश दिया.

नगर आयुक्त ने कहा कि कोरोना से जुड़े किसी भी कार्य में लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए. जिला प्रशासन को 20 कोरोना संक्रमित शवों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दाह संस्कार करने हेतु निगम टीम को सहयोग करने को कहा.

इस वैश्विक महामारी में निगम जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए निरंतर अपने कर्त्तव्य का निर्वहन कर रहा है. इसी कड़ी में कोरोना संक्रमितों के दाह संस्कार में अपनी अहम भूमिका अदा कर रहा है. मौके पर निगम के अधिकारी एवं पदाधिकारियों के साथ जिला प्रशासन की टीम भी उपस्थित रही.

 

इसे भी पढ़ें :CORONA : हेल्थ सिस्टम हुआ बेपटरी, बेड की आस में भटक रहे मरीज

Related Articles

Back to top button