
Indore : देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 83 नये मरीज मिले हैं. इसके साथ ही, जिले में महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 2,850 से बढ़कर 2,933 पर पहुंच गयी है.
इसे भी पढ़ेंः #RahulGandhi ने जारी की मजदूरों के साथ बातचीत की डॉक्यूमेंट्री, प्रवासियों ने साझा किये दर्द
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये 40 वर्षीय पुरुष की यहां एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गयी. इसके बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 111 पर पहुंच गयी है.
इसे भी पढ़ेंः #Lockdown के कारण कोरोना वायरस से होनेवाली मौत शहरी इलाकों तक सीमित: सरकार
सीएमएचओ ने बताया कि कोविड-19 से दम तोड़ने वाला मरीज उच्च रक्तचाप और अन्य बीमारियों से पहले ही जूझ रहा था. उसके कोरोना संक्रमित होने की जांच रिपोर्ट उसकी मौत के बाद आयी. हालांकि, इससे पहले ही उसे अस्पताल में भर्ती कर लक्षणों के आधार पर उसका इलाज शुरू कर दिया गया था.
उन्होंने बताया कि इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर जिले में कोविड-19 के 1,381 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है. कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के मद्देनजर इंदौर जिला रेड जोन में बरकरार है. जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी.
इसे भी पढ़ेंः गढ़वा: लाॅकडाउन में भीख नहीं मिलने से दाने-दाने को मोहताज 40 मुसहर परिवार, सरकार से लगायी मदद की गुहार




