Corona_UpdatesNational

#Delhi में कोरोना का कहरः कापसहेड़ा में एक ही बिल्डिंग में 41 लोग संक्रमित

New Delhi: देश में जारी लॉकडाउन के बाद भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. वही देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है. तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच दिल्ली के कापसहेड़ा में एक ही बिल्डिंग में 41 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

एक ही बिल्डिंग से 41 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद पुलिस-प्रशासन और रेस हो गयी है.

इसे भी पढ़ेंः#CoronaVirus: रेड जोन में शामिल इंदौर में मृतकों की संख्या हुई 74, 15 हजार से ज्यादा संक्रमित

एक ही बिल्डिंग के 41 लोग संक्रमित

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. शहर के कापसहेड़ा में एक ही बिल्डिंग में 41 लोग कोरोना संक्रमित पाये जाने से हंड़कंप हैं.

दरअसल, दिल्ली के कापसहेड़ा में एक मकान में 18 अप्रैल को एक कोरोना का मामला सामने आया था. घनी आबादी वाले इलाके देखते हुए प्रशासन ने 19 अप्रैल को इलाके को सील करने के आदेश दे दिए थे.

इसके बाद इलाके के 95 लोगों के सैंपल 20 अप्रैल को और 80 लोगों के सैंपल 21 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग ने लिए थे और यह सैम्पल नोएडा की NIB लैब में भेजे गए. कुल मिलाकर 175 लोगों के सैंपल में से 67 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट शनिवार को आई है. इनमें से 41 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

इसे भी पढ़ेंःमहाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री बोले- नागरिकों को मुहैया कराया जाएगा नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा

देश में 37 हजार से ज्यादा संक्रमित

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 37336 पहुंच चुकी है. जबकि कोरोना के कारण 1218 लोगों की मौतें हो चुकी है. देश में अभी इस महामारी से संक्रमित 26,167 मरीजों का इलाज चल रहा है और 9,950 लोग स्वस्थ हो गए हैं. एक मरीज देश से बाहर चला गया है. इन मामलों में कुल 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं.

राज्यों की बात करें तो कोरोना संक्रमितों के मामले में महाराष्ट्र नंबर एक पर है, जबकि दूसरे नंबर पर गुजरात में सबसे ज्यादा मरीज हैं. महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना  के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन को दो हफ्ते और बढ़ा दिया है. हालांकि, इस बार ग्रीन जोन के अलावा रेड और ऑरेंज जोन में कुछ शर्तों के साथ रियायतें भी दी गई हैं.

इसे भी पढ़ेंःमहाराष्ट्र में कोरोना का कहर :  24 घंटे में 115 पुलिस कर्मी संक्रमित, राज्य में 11,500 के पार पहुंची पॉजिटिव मरीजों की संख्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button