Crime NewsGiridihNational

दिल्ली से भाग कर गिरिडीह पहुंची युवती, परिचित युवक पर लगाया उसे बेचने की कोशिश करने का आरोप

Giridih : जिले की एक लड़की ने दिल्ली से भागकर गिरिडीह पहुंची है. लड़की का आरोप है कि रिश्ते के ही एक युवक उसे बहला कर दिल्ली ले गया था. युवक की योजना उसे बेचने की थी. लेकिन लड़की दिल्ली से भागकर गिरिडीह पहुंच गयी. लड़की शहर के चैताडीह में रो रही थी. जिसके बाद सूचना मिलने पर पचंबा पुलिस वहां पहुंची और लड़की को थाने ले गयी.

दरअसल, सोमवार की रात को एक लड़की चैताडीह में भटक रही थी. इस दौरान लड़की लगातार रो रही थी. उसे रोता देख स्थानीय महिलाओं ने उससे बातचीत की. जहां उसने बताया कि उसके परिचित का एक युवक उसे बहला कर दिल्ली ले गया था. वहां उसे बेचने की तैयारी की गयी थी. वह किसी तरह बचकर गिरिडीह पहुंची है. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
सूचना के बाद महिला पुलिस के साथ पुलिस पदाधिकारी एसएन सिंह को भेजा गया. घटना की सूचना लड़की के परिजनों को दी गयी है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button