Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
Jaipur/Indore: देशभर में कोरोना का कोहराम बढ़ता ही जा रहा है. लगातार नये मामले आ रहे हैं वहीं कई इस महामारी की वजह से रोजाना अपनी जान गंवा रहे हैं. इस वायरस की वजह से दुनियाभर में हड़कंप मचा हुआ है. भारत में भी इसके संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है.
लॉकडाउन की अवधि अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाली है. लेकिन देश में जिस तरह से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं उसे देखकर हर कोई चिंतित है. वहीं इसी क्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सभी राज्यों के मुख्यमत्रियों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जा सकता है या नहीं इसपर फैसला हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- रांची, हजारीबाग व कोडरमा से एक-एक कोरोना संक्रमित की पुष्टि, झारखंड में मरीजों की संख्या हुई 17
राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 18 नये केस
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नये मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर शनिवार सुबह 579 हो गयी.
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सामने आये नये मामलों में 14 कोटा के और चार बीकानेर के मामले हैं. कोटा से दर्ज नये मामले संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित तेलघर और चंद्रघाट इलाकों में सामने आये हैं. वहीं बीकानेर में जो चार लोग संक्रमित पाये गये हैं, वे पहले से संक्रमित बुजुर्ग महिला के पारिवारिक सदस्य हैं.
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 50 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है. जयपुर में अब तक राज्य में सबसे ज्यादा 221 मामले सामने आ चुके हैं.
इसे भी पढ़ें- #Asansol: असामाजिक तत्व घरों और रास्तों में थूक कर फैला रहे हैं कोरोना का आतंक
इंदौर में तीन और मरीजों की मौत की पुष्टि
देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में इस महामारी की चपेट में आयी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत तीन और मरीजों की मौत की शनिवार को आधिकारिक पुष्टि की गयी. इसके साथ ही, शहर में इस संक्रमण के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 30 पर पहुंच गयी है.
शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 75 वर्षीय वृद्ध महिला, 66 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष और 52 वर्षीय पुरुष ने पिछले तीन दिन के दौरान दम तोड़ा.
इसे भी पढ़ें- Corona का अमेरिका में कहरः दुनिया में पहली बार 24 घंटों में दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत, 5 लाख से ज्यादा संक्रमित
शहर में मृत्यु दर 12% के आस-पास
अधिकारी ने बताया कि प्रयोगशाला से आयी जांच रिपोर्ट में तीनों मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे. इनमें से दो मरीजों को सांस लेने संबंधी रोग (सीओपीडी) और डायबिटीज जैसी पुरानी बीमारियां भी थीं.
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 18 दिन के दौरान शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के 249 मरीज मिले हैं. इनमें से 30 लोग इलाज के दौरान दम तोड़ चुके हैं. यानी फिलहाल शहर में कोविड-19 के मरीजों की मरीजों की मृत्यु दर 12 प्रतिशत के आस-पास है.
आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि शहर में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर पिछले कई दिन से राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले कहीं ज्यादा बनी हुई है. इंदौर में कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है.