National

#Corona: महाराष्ट्र में पांच मरीज और मिले, देश भर में आंकड़ा 116 हुआ

New Delhi/Mumbai : महाराष्ट्र में सोमवार को 5 ताजा मामले सामने आने के साथ ही राज्य में COVID19 के पीड़ितों की संख्या 38 पहुंच गयी है.

इनमें से तीन मामले मुंबई, एक नवी मुंबई और एक यवतमाल का है. इसके साथ ही भारत में कोरोना के मामले बढ़कर 116 हो गये हैं.

यवतमाल में जो एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. वह हाल में ही दुबई से लौटा है. इसी बीच राज्य सरकार पहले ही कोरोना से निपटने के लिए एहतियात के तौर पर कदम उठा रही है.

इसे भी पढ़ें : कारनामा :  बिना टेंडर फाइल खोले जरेडा ने एपीएस पावर रांची को दिया काम, प्रोसिंडिंग में नहीं किया जिक्र

सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में

भारत में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में पाये गये हैं. वहां भी सबसे ज्यादा मामले अब तक पुणे में आये हैं लेकिन धीरे-धीरे मुंबई में कोरोना पॉजिटिव पाये जाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती दिख रही है, जिससे सरकार और प्रशासन चिंतित है.

मुंबई पुलिस ने पहले ही धारा 144 लागू करते हुए ग्रुप टूर करने पर पाबंदी लगा दी है. यहां तक कि फिल्म इंडस्ट्री ने भी शूटिंग बंद करने का फैसला किया है.

महाराष्ट्र में कोरोना के कहां, कितने मामले

महाराष्ट्र में अब तक पुणे में 16, मुंबई में 8, नागपुर में 4, रायगड, नवी मुंबई और यवतमाल में 3, कल्याण, औरंगाबाद, अहमदनगर, ठाणे में 1 मरीज पाया गया है.

मुंबई पुलिस ने अबरार मुश्ताक नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. उसके ऊपर आरोप था कि उसने एक महिला को सर्जिकल मास्क बेचने के नाम पर 4 लाख रुपये की ठगी की.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह: ओपन कास्ट में सफेदपोशों के संरक्षण में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, डर से नहीं जाते CCL सुरक्षाकर्मी

मोदी ने की उद्धव ठाकरे से बात

महाराष्ट्र में कोरोना के सर्वाधिक 38 मरीज पाये जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली.

बताया गया है कि प्रधानमंत्री ने कोरोना से निबटने में महाराष्ट्र को हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिलाया है. मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की तरफ से उठाये गये कदमों के बारे में बताया.

इसे भी पढ़ें : साइड लाइन हुए प्रदेश कांग्रेस के सीनियर लीडर, प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व पर उठ रहे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button