
Ranchi: जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेंस का एडमिट कार्ड 17 दिसंबर को जारी कर दिया गया. इस सेशन से साल में दो बार आयोजित होने वाली जेईई मेंस की पहली परीक्षा 6 से 20 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी. इसके नतीजे 31 जनवरी को घोषित कर दिए जाएंगे. इस बार जेईई की परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से किया जा रहा है. एडमिट कार्ड जेईई के आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nic.in या https://bta.ac.in से डाउनलोड किया जा सकता है.
16 हजार रैंक तक हो सकता है एडमिशन
जेईई मेंस परीक्षा में पास होने के बाद छात्रों को जेईई एडवांस परीक्षा में हिस्सा लेना होता है. छात्रों के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि इस बार 16000 रैंक तक लाने वाले उम्मीदवारों का भी एडमिशन आईआईटी में हो सकेगा.
एनटीए हेल्पलाइन से ली जा सकती है मदद
एडमिट कार्ड डाउनलोड होने में दिक्कत होने पर एनडीए हेल्पलाइन से मदद ली जा सकती है. उम्मीदवार दिक्कत होने पर एनटीए के हेल्पलाइन पर 17 से 23 दिसंबर तक सुबह 10:00 से शाम के 5:00 बजे तक कॉल कर सकते हैं.




