Corona_UpdatesJharkhandRanchiTOP SLIDER

CORONA EFFECT : टाटा मोटर्स ने की दो दिन के ब्लॉक क्लोजर की घोषणा

  • स्पेयर पार्ट्स और कच्चे माल की किल्लत से जूझ रही टाटा मोटर्स
  • 28 और 30 अप्रैल को बंद रहेगा काम

Ranchi : वैश्विक महामारी कोरोना के कारण औद्योगिक प्रतिष्ठानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आम आदमी के साथ-साथ अब औद्योगिक संस्थान भी कोरोना की मार झेलने को विवश हो रहे हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर की प्रतिष्ठित कंपनी टाटा मोटर्स का उत्पादन वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण प्रभावित हो रहा है.

कंपनी के मुताबिक स्पेयर पार्ट्स की जितनी आवश्यकता है, उतने का आर्डर दिया जा रहा है. लेकिन उस अनुपात में विभिन्न कंपनियों द्वारा स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति नहीं की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:महाराष्ट्र : तीन बच्चों की मां होना महंगा पड़ा महिला को, गंवानी पड़ी जेल अधीक्षक की नौकरी

इसे ध्यान में रख कर टाटा मोटर्स कंपनी ने 2 दिनों तक कंपनी बंद रखने की निर्णय लिया है. इसके तहत अभी कंपनी की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है. इसके मुताबिक 28 अप्रैल और 30 अप्रैल को कंपनी ब्लॉक क्लोजर में रहेगी. इस दिन कंपनी का उत्पादन नहीं होगा. कर्मी भी छुट्टी पर रहेंगे.

बताया जाता है कि वैश्विक महामारी के बढ़ते कहर की वजह से टाटा मोटर्स के उत्पादन पर भी विपरीत असर हो रहा है. कंपनी की मांग के अनुरूप कच्चे माल और स्पेयर पार्ट्स की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति नहीं हो पा रही है.

इस वजह से कंपनी का उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है. इसीलिए कंपनी ने ब्लॉक क्लोजर अर्थात काम के अभाव में दो दिन कंपनी बंद करने का निर्णय लिया है.

इसे भी पढ़ें:कांग्रेस की हेमंत सरकार से गुहार, ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ को सात दिन और बढ़ाओ सरकार  

Related Articles

Back to top button