
Ranchi: सरायकेला-खरसावां पुलिस ने बीते 22 अप्रैल को सीनी ओपी क्षेत्र के कमलपुर गांव के समीप झाड़ियों में मिले 30 वर्षीय राजू के शव मिलने के मामले का खुलासा करते हुए राजू की बड़ी भाभी सरिता को उसके प्रेमी अमीर हुसैन और उसके साथी शेख शमशेर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
पुलिस ने इस कांड में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है. बताया जाता है कि राजू की बड़ी भाभी ने संपत्ति हड़पने की नीयत से अपने देवर की साजिश के तहत हत्या करवा दी.
इसे भी पढ़ें:कांग्रेस की हेमंत सरकार से गुहार, ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ को सात दिन और बढ़ाओ सरकार
आपको बता दें कि राजू की जिस दिन सगाई थी, उसी दिन उसका शव कमलपुर गांव के समीप झाड़ियों से बरामद किया गया था, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. वैसे वह 20 अप्रैल से ही घर से गायब था. इसको लेकर मृतक के पिता ने 21 अप्रैल को गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था.
इसे भी पढ़ें:महाराष्ट्र : तीन बच्चों की मां होना महंगा पड़ा महिला को, गंवानी पड़ी जेल अधीक्षक की नौकरी




