JharkhandRanchi

कोरोना संकटः इस बार स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में 1000 लोगों की ही रहेगी उपस्थिति

Ranchi : कोरोना काल के कारण मोरहाबादी मैदान में आयोजित होनेवाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में भीड़ नहीं होगी. मुख्य समारोह में केवल 1000 लोग ही उपस्थित रह सकेंगे. सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के निदेशक शशि प्रकाश सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण JharGov.tv एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनलों पर किया जायेगा. श्री सिंह ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पत्रकार दीर्घा में स्क्रीन और साउंड की भी व्यवस्था रहेगी जिससे पत्रकार बंधुओं को कार्यक्रम के कवरेज में कोई कठिनाई न आये.

इसे भी पढ़ें :RANCHI : एकलव्य अपार्टमेंट और कुंज विहार में कीचड़ और पानी से लोग परेशान

ससमय कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर अपना स्थान ले लें

उन्होंने कार्यक्रम कवरेज करने के लिए आनेवाले सभी पत्रकारों से आग्रह किया है कि वह ससमय कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर अपना स्थान ग्रहण कर लें. जिससे कार्यक्रम के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े.

उन्होंने कहा कि कई बार देखा गया है कि राष्ट्र गान एवं मुख्यमंत्री के द्वारा परेड का निरीक्षण करते वक्त अपने अच्छे एंगल के लिए भाग दौड़ करते नजर आते हैं. उससे परहेज करें और पहले ही अपनी जगह सुनिश्चित कर लें जहां से आपको बेस्ट व्यू मिल सके.

इसे भी पढ़ें :RANCHI : पांडुडीह में स्वर्ण रेखा नदी में बह गया 22 वर्षीय युवक

पत्रकारों ने भी दिये सुझाव

इस अवसर पर पत्रकारों ने भी कुछ सुझाव रखे. जिसमें उनके द्वारा मुख्य मंच के हाईलेवल को कैच करने फोटोग्राफर-वीडियोग्राफर के लिए एक प्लेटफार्म की व्यवस्था करने की बात कही गयी. साथ ही मीडिया के लिए निर्गत होनेवाले आमंत्रण पत्र में मिनट टू मिनट कार्यक्रम का ब्यौरा भी दिया जाये.

यह भी सुनिश्चित किया जाये कि पत्रकार दीर्घा में अन्य कोई न बैठे एवं डिस्प्ले यूनिट को भी बड़ा किया जाये जिससे पीछे बैठे लोगों को परेशानी न हो.

इस अवसर पर सूचना जनसंपर्क निदेशालय की उप निदेशक शालिनी वर्मा, उपनिदेशक विजय कुमार सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें :राज्यभर में इंटर के रिजल्ट को लेकर फूटा गुस्सा, JAC से छात्रों ने मांगा इंसाफ

Related Articles

Back to top button