
New Delhi: दिल्ली में गुरुवार को और 1,041 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गये. इसी बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार प्लाज्मा मुफ्त दे रही है. लोगों को उसे खरीदने या बेचने की जरूरत नहीं है.
अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि गुरुवार को यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1,27,364 हो गयी है. इसके अलावा मृतकों की तादाद 3,745 तक पहुंच गयी है.
इसे भी पढ़ें- बिहार: Corona के 1625 नये केस, संक्रमित मामले बढ़कर 31691 हुए
हम लोगों को प्लाज्मा मुफ्त दे रहे हैं: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि हम लोगों को प्लाज्मा मुफ्त दे रहे हैं. हमारे पास आईएलबीएस अस्पताल में स्टॉक के तौर पर 500 से अधिक प्लाज्मा सैंपल हैं. यदि सरकार प्लाज्मा मुफ्त दे रही है तो उसे खरीदने या बेचने की जरूरत क्या है? लोगों को प्लाज्मा खरीदने की जरूरत नहीं है क्योंकि सभी प्लाज्मा रक्त समूह उपलब्ध हैं.
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा था कि यदि यह पाया जाता है कि किसी कोविड-19 मरीज को प्लाज्मा दान की प्रक्रिया के दौरान पैसे का लेन-देन हुआ है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
सोमवार को नये मामलों की संख्या गिरकर 954 रह गयी थी, जो उसके अगले दिन बढ़कर 1,349 हो गयी. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के गुरुवार के एक बुलेटिन के अनुसार राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 26 रोगियों की मौत हुई है.
इसे भी पढ़ें- मैनहर्ट घोटाला-7: मैनहर्ट के टेंडर पर आगे विचार ही नहीं किया जाना था, मुख्य अभियंता ने गलती भी स्वीकारी फिर भी उसी को मिला काम
14,554 का चल रहा इलाज
दिल्ली में 11 से 19 जुलाई के दरम्यान रोजाना संक्रमण के 1000 से 2000 के बीच नये मामले सामने आए हैं। 19 जुलाई को 1,211 नये मामले सामने आए हैं. राजधानी में गुरुवार को उपचार करा रहे रोगियों की संख्या 14,554 रह गयी, जो बुधवार को 14,594 थी. यहां 23 जून को एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 3,947 नये मामले सामने आये थे.
गुरुवार के बुलेटिन के अनुसार यहां कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,745 हो गयी जबकि कुल मामले 1,27,364 तक पहुंच गये. शहर में 1,09,065 स्वस्थ हुए हैं या किसी दूसरे स्थान चले गये हैं. राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 8,89,597 परीक्षण हुए हैं. बुलेटिन के अनुसार अंतरराष्ट्रीय विमान यात्रियों के संबंध में विभिन्न इंतजामों को लेकर केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई.
इसे भी पढ़ें- पूंजीवाद का खोखलापन और आर्थिक सुधारों का नाटक





bookmarked!!, I like your blog!
Good one! Interesting article over here. It’s pretty worth enough for me.
I like the valuable information you provide in your articles.
I really like and appreciate your blog post.
Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.