ChaibasaCorona_UpdatesJamshedpurJharkhand

Corona Booster Dose: आज से मुफ्त म‍िल रहा है कोरोना बूस्‍टर डोज, जल्‍दी जाएं अपने नजदीकी कैंप में

Jamshedpur: कोरोना संक्रमण में इजाफे को देखते हुए 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए बूस्टर डोज अगले 75 दिनों तक नि:शुल्क कर दिया गया है. विभिन्न सरकारी अस्पतालों व प्रखंड कार्यालयों में विशेष शिविर के माध्यम से लोगों को बूस्टर डोज लगवाया जा रहा है.18 वर्ष से ऊपर आयु के लोग जिन्होंने को-वैक्सीन या कोविशील्ड के दोनों डोज ले लिये हैं उनके लिए बूस्टर डोज जरूरी है. पहले बूस्टर डोज के लिए लोगों को भुगतान करना पड़ता था. जमशेदपुर में विभिन्न सरकारी अस्पताल और ब्लॉक स्तर पर यह टीका दिया जा रहा है. इधर, खासमहल स्थित सदर अस्पताल में बूस्टर डोज लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. स्वास्थ्य कर्मचारियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. स्वास्थ्य कर्मचारी पायल कुमारी ने बताया कि बूस्टर डोज के लिए कोवैक्सीन और कोविशील्ड दोनों उपलब्ध है. ऑनलाइन और वाकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है. लोग बूस्टर डोज लगवाने भी आ रहे हैं. हालांक‍ि अचानक भीड़ हो जाने की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है. स्वास्थ्य कर्मियों को काम करने में परेशानी हो रही है.

प्रभारी स‍िव‍िल सर्जन ने की ये अपील
पूर्वी सिंहभूम जिले में अब तक लगभग दो लाख की आबादी ने समय होने के बावजूद बूस्टर डोज नहीं लगवाया है. जिस रफ्तार से कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, बूस्टर डोज नहीं लगवाए जाने से लोगों के लिए खतरा बढ़ सकता है. इसे ध्यान में रखते हुए जिले के प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर एबी बाखला ने आम लोगों से अपील की है कि सरकार के द्वारा आज से बूस्टर डोज नि:शुल्क लगवाया जा रहा है. ज‍िन्‍होंने बूस्टर डोज नहीं लिया है, पूर्वी सिंभूम जिले के विभिन्न टीकाकरण केंद्र में जाकर टीका अवश्य ले लें. उन्होंने बताया कि 18 और 18 वर्ष से ऊपर ऑनलाइन और वॉक इन दोनों प्रक्रिया में लोगों को बूस्टर डोज नि:शुल्क लगवाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Holding Tax Protest: होल्‍ड‍िंंग टैक्‍स में इजाफे से उबाल, कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी 

Related Articles

Back to top button