JharkhandLead NewsNationalNEWS

फिर कहर बरपाने की ओर कोरोना, एक दिन में मिले दस हजार मामले

केंद्र के साथ ही अलग-अलग राज्यों ने उठाये कदम, झारखंड में स्थिति नियंत्रित

New delhi : देश में फिर से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है. संक्रमण के रोजाना का आंकड़ा फिर से दस हजार को पार करने लगा है. देश लॉकडाउन के बीच पहली बार 12 जून 2020 को एक दिन में दस हजार से अधिक मामले दर्ज किये गये थे. जसके बाद लोगों को घरों में सिमटने के लिए मजबूर होना पड़ा था. फिर से तकरीबन एसी ही स्थिति बन रही है.

 

एहतियातन झराखंड सरकार ने अलर्ट रहने की घोषणा की है. हालांकि, झारखंड में फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रित है. राज्य में फिलहाल कुल सक्रिय केस 447 हैं, सर्वाधिक रांची में 261 हैं. रोजाना करीब 12000 जांच हो रहे हैं. राज्य में औसतन पचास मरीज रोजाना मिल रहे हैं. नये मरीज पूर्वी सिंहभूम, रांची, देवघर, दुमका, लोहरदगा जिलों में ही सामने आ रहे हैं. बाकी जिलों में नए मरीज सामने नहीं आ रहे हैं.

 

हाल ही में दर्ज किए गए कोरोना संक्रमण के 86 फीसदी नए मामले महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और पंजाब शामिल हैं. कोरोना संक्रमण में तेजी को देखते हुए सख्त पाबंदियों का सिलसिला एकबार फिर शुरू हो गया है. कई राज्यों ने पाबंदियां लगाईं हैं.

महाराष्ट्र सर्वाधिक प्रभावित

बुधवार को महाऱाष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 8,807 नये मामले दर्ज किये गये. 80 लोगों की जान भी गयी. नागपुर व अमरावती जिले में फिर लॉकडाउन की घोषणा की गयी है. पुणे में शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया गया है. अकोला, वाशिम, बुल्ढाड़ा और यवतमाल में भी पाबंदियां लगाई गई हैं. महाराष्ट्र सरकार ने दिल्ली, गुजरात समेत विभिन्न राज्यों से पहुंचने वाले लोगों को लिए जांच अनिवार्य कर दिया है.

दिल्ली पहुंचने वाले पांच राज्यों के लोगों को दिखानी होगी रिपोर्ट

दिल्ली सरकार ने महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और पंजाब से आने वाले लोगों के लिए कोविड-19 की निगेटिव जांच रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य कर दिया है. दिल्ली सरकार के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह आदेश 26 फरवरी से 15 मार्च तक लागू रहेगा. हालांकि, यह आदेश केवल उन यात्रियों पर लागू होगा, जो यहां विमान, ट्रेन या बस से आ रहे हैं. कार से आने वालों को इससे छूट रहेगी.

 

गुजरात में चेक पोस्ट लगा स्क्रीनिंग

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर गुजरात सरकार ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमाओं पर चेक पोस्ट स्थापित किए हैं. ऐसा इस वजह से किया गया है ताकि इन राज्यों से आने वाले लोगों की कोविड-19 लक्षणों को लेकर स्क्रीनिंग की जा सके.

 

मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर आदि राज्यों ने भी सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है. राज्य की सीमा में कई कदम उठाये गये हैं. इसके साथ ही अधिक प्रभावित राज्यों से पहुंचने वाले लोगों के लिए जांच अनिवार्य किया गया है.

 

केंद्र ने विभिन्न राज्यों में भेजे उच्चस्तरीय दल

केंद्र सरकार ने संक्रमण के मामलों में उछाल देखते हुए महाराष्ट्र, केरल, गुजरात, पंजाब, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में स्थिति से निपटने में मदद के लिए अपने उच्च स्तरीय दल भेजे हैं. इन तीन सदस्यीय बहु-विशेषज्ञता वाले दलों का नेतृत्व स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी कर रहे हैं. ये दल राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में हाल ही में बढ़े कोविड-19 के मामलों के कारण का पता लगाने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे.

 

केंद्र ने इन राज्यों को जांच बढ़ाने के निर्देश दिए

केंद्र ने महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब और जम्मू-कश्मीर को पत्र लिखा है. पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने इन राज्यों को संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए कड़े उपायों उठाने पर ध्यान देने और आरटी-पीसीआर परीक्षण बढ़ाकर संक्रमित लोगों की पहचान करने को कहा है.

Related Articles

Back to top button