
Kolkata: नोबेल पुरस्कार विजेता रवींन्द्रनाथ टैगोर पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार की टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया है. सुभाष सरकार ने टिप्पणी में कहा है कि रवींद्रनाथ टैगोर की मां ने बचपन में उन्हें गोद में इसलिए नहीं लिया क्योंकि ‘उनका रंग गोरा नहीं था.’ इस टिप्पणी पर पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने नाराजगी व्यक्त की है. इसे राज्य व राज्य की शख्सियत का अपमान करार दिया है.
इसे भी पढ़ेंःजानिये, किस राज्य ने गोरखधंधा शब्द के प्रयोग पर लगाई पाबंदी, किन्हें थी आपत्ति
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने टिप्पणी को लेकर कहा कि सुभाष सरकार को इतिहास नहीं पता. यह सब जानते हैं कि रवींद्रनाथ टैगोर की त्वचा का रंग गोरा था. यह नस्लवादी टिप्पणी है और बंगाल का अपमान है. सुभाष सरकार को दोबारा कभी विश्वा भारती में घुसने नहीं देना चाहिए. मंत्री ने विश्व भारती की यात्रा के दौरान ही टिप्पणी की है.
इसे भी पढ़ेंःJharkhand Corona Update: 13 जिलों में मिले 32 संक्रमित, सिमडेगा व चतरा में एक भी सक्रिय मरीज नहीं
सीपीआईएम ने भी इसकी निंदा की है. पार्टी के सेंट्रल कमेटी के सदस्य सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि इस तरह के बयान बीजेपी की नस्लवादी और बंगाली विरोधी सोच को दिखाते हैं. हालांकि, भाजपा ने मंत्री का बचाव किया है. भाजपा का कहना है कि यह नस्लीय टिप्पणी नहीं है.




