Deoghar

जदयू की बैठक में संथालपरगना के तीन विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय

देवघर, मधुपुर व जरमुंडी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों ने किया दावा

Deoghar: रविवार को जनता दल यूनाइटेड की बैठक एक होटल के सभागार में जिला अध्यक्ष सतीश दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार उपस्थित थे. बैठक में निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किया गया. साथ ही अगामी विधानसभा चुनाव में देवघर जिला सहित संथाल परगना से जदयू दो से तीन सीट पर चुनाव लडेगी. इसके लिए प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर पार्टी के प्रचार प्रसार कर माहौल बनाया जाय और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष को अवगत किया जाय. वहीं देवघर से कामेश्वरनाथ दास ने दावा पेश किया. जबकि जरमुंडी से त्रिवेणी वर्मा एवं बबीता राव पटेल व मधुपुर से जयन्त राव पटेल जन्मजय पांडेय ने लिखित रूप से दावा पेश किया. इस अवसर पर श्रवण कुमार ने कहा कि हम संथाल परगना से तीन सीट लड़ेंगे. देवघर, जरमुंडी एवं मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ेंगे. प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार आज से ही शुरू कर दे. प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात कर भाजपा गठबंधन के तहत ये तीनो सीट जदयू के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व से वार्ता कर दिया जाएगी. विधानसभा चुनाव की घोषणा दस से पन्द्रह दिन में हो जायेगा. बैठक में रंजीत कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में दर्जनों युवकों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की. जिसमें मुख्य रूप से जयन्त भारती, राजहंस कुमार, पंचानन वर्णवाल, पीयुष कुमार, सुमन कुमार, विजय कुमार, मोहन कुमार, किशोर यादव आदि युवा शामिल हैं. बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव बेनी माधव झा, प्रवक्ता जयन्त राव पटेल, मिथिलेश महथा, अनुप कुमार लाल, चन्द्रकांत सिंह, उदय खवाड़े, गोविन्द दास, तुलसी पोद्दार, जन्मजय पांडेय, इन्द्रावती देवी, राम कुमार राव, दशरथ राउत, मिथिलेश मिश्रा, अनवर अली व शैलेश झा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button