Bihar

जल्द ही नये आशियाने में शिफ्ट होंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Patna : 7 सर्कुलर रोड मुख्यमंत्री का अगले कुछ दिनों के लिए नया आशियाना हो सकता है. दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास एक अन्य मार्ग में डेंटिंग-पेंटिंग का काम शुरू होना है. इसलिए मुख्यमंत्री को अगले कुछ दिनों के लिए 7 सर्कुलर रोड में रहना पड़ सकता है. 7 सर्कुलर रोड में पूरी तैयारियां कर ली गयी हैं. 2014 में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से हटे थे तो 7 सर्कुलर रोड में आ कर रह रहे थे. अगले कुछ दिनों तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नया पता 7 सर्कुलर रोड हो सकता है. सभी तैयारियां यहां पर पूरी कर ली गयी हैं.

इसे भी पढ़ें:बिहार में जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 11 शहरों में ली जायेगी

Related Articles

Back to top button