JAMTARA : जामताड़ा पुलिस लाइन में एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक पुलिस कर्मी का नाम मनोज पांडेय है. आत्महत्या का कारण पारिवारिक बताया जा रहा है. इस आत्महत्या से जामताड़ा पुलिस कर्मियों में शौक की लहर है. मनोज पांडेय जिस कमरे में रहते थे, वो कमरा बंद था. जब अन्य पुलिस कर्मियों को शक हुआ तो लोगों ने दरवाजा खोल कर देखा. उसकी लाश फांसी के फंदे में झूल रही थी.
मृतक पुलिसकर्मी ने फोन पर अपने रिश्तेदार को आत्महत्या करने की जानकारी भी दी थी. लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वही प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना की जानकारी परिवारवालों को भी दे दी गई है.
इसे भी पढ़ेंः बाबरी विध्वंस केस: CBI कोर्ट 30 सितंबर को सुनायेगा फैसला, आडवाणी और जोशी भी हैं आरोपी
एसपी ने कहा आत्महत्या पारिवारिक कारणों से हो सकती है
जामताड़ा एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर किस वजह से इसने आत्महत्या की है. वैसे पारिवारिक कारण का पता चल रहा है. जबतक घरवाले नहीं आते है, कुछ कहना कठिन है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
से भी पढ़ेंः गढ़वा: अवैध हथियार बनाने और बेचने में शामिल सात आरोपी गिरफ्तार




