Lead NewsNationalSports

टोक्यो ओलंपिक के खिलाड़ियों का सम्मान, पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ी को एक-एक करोड़

रवि कुमार दहिया और मीराबाई चानू डेढ़ करोड़- डेढ़ करोड़ , पीवी सिंधू बजरंग व पूनिया एक-एक करोड़

Lucknow : राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुरस्कृत किया. जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को प्रदेश सरकार की तरफ से दो करोड़ रुपये का ईनाम दिया गया.

समारोह में प्रदेश भर के 75 जिलों से जिलेवार 75-75 खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है, जो देश के दिग्गज खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर अपने कॅरिअर को आगे बढ़ा सकेंगे.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : अफगानिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे लोगों पर तालिबान ने की अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग मारे गये, देखें VIDEO

महिला हॉकी की प्रत्येक खिलाड़ी को 50-50 लाख रुपये

कार्यक्रम में ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों को चेक देकर सम्मानित किया गया. पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया गया. वहीं, महिला हॉकी की प्रत्येक खिलाड़ी को 50-50 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़ें :Bihar: दारोगा और सार्जेंट नियुक्ति के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा की तारीख में बदलाव पर विचार

रानी रामपाल ने कहा कि इससे अन्य खिलाड़ी भी उत्साहित होंगे

खिलाड़ियों ने सम्मान के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया. हॉकी टीम की खिलाड़ी रानी रामपाल ने कहा कि इससे बाकी खेलों के खिलाड़ी भी उत्साहित होंगे. यह खेलों को प्रोत्साहन देने का अच्छा प्रयास है. उन्होंने हॉकी इंडिया को भी धन्यवाद दिया.

इसे भी पढ़ें :पटना : होटल की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, छह लड़कियां हिरासत में

लवलीना बोलीं, खुद पर भरोसा हो तो कोई भी सफलता

मुक्केबाज लवलीना ने भी समारोह को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास था कि गोल्ड मेडल जीतें पर इसमें कामयाबी नहीं मिल पाई. उन्होंने अन्य खिलाड़ियों के लिए कहा कि खुद पर भरोसा हो तो कोई भी सफलता हासिल की जा सकती है.

वहीं, पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत ने कहा कि हमें ऐसा सम्मान पहले किसी राज्य ने नहीं दिया. यूपी का धन्यवाद.

इससे पहले राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ नीरज चोपड़ा व अन्य खिलाड़ी मंच पर पहुंचे. समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा के अलावा तमाम अन्य हस्तियां मौजूद हैं. खिलाड़ियों का स्वागत बैंड की प्रस्तुति के साथ किया गया.

मंच पर दाहिनी ओर पुरुष हॉकी टीम और बाई और महिला हॉकी टीम मौजूद है. कार्यक्रम की शुरुआत यूपी सांग से की गई.

इसे भी पढ़ें :कस्टमर को फ्लैट बेच कर जिम्मेदारी से नहीं भाग सकेंगे बिल्डर, रेरा हुआ सख्त

खिलाड़ियों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि

खिलाड़ी — पुरस्कार राशि

  • नीरज चोपड़ा — दो करोड़
  • रवि कुमार दहिया — डेढ़ करोड़
  • मीराबाई चानू — डेढ़ करोड़
  • पीवी सिंधू — एक करोड़
  • बजरंग पूनिया — एक करोड़
  • लवलीना — एक करोड़
  • पुरुष हॉकी टीम — एक करोड़ प्रति खिलाड़ी
  • महिला हॉकी टीम — 50 लाख प्रति खिलाड़ी
  • दीपक पूनिया — 50 लाख
  • अदिति अशोक — 50 लाख
  • हॉकी टीम स्टाफ — 10 लाख प्रति सदस्य
  • विजय शर्मा (मीराबाई कोच) — 10 लाख

इसे भी पढ़ें :हाइकोर्ट पहुंचा चैता बेदिया, बोला-पुलिस ने हमारे परिजनों को गलत तरीके से उठाया

Related Articles

Back to top button