HazaribaghJharkhandNEWS

कांग्रेसियों ने देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद को याद किया

Hazaribagh: कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में रविवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 58वीं पुण्यतिथि मनायी गई. इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित तथा माल्यार्पण कर उन्हे भावभीनीं श्रध्दांजलि दी गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने किया.

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन के साइड इफेक्ट : महाराष्ट्र के 96 प्रतिशत लोगों की आमदनी में आयी गिरावट

इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद स्वाधीन भारतीय गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति थे. अत्यंत धार्मिक भाव से जहां उन्होंने धार्मिक श्रद्धा को जीवन में स्थान दिया था. इस मौके पर कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखें. कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष आबिद अंसारी, लाल बिहारी सिंह, साजिद हुसैन, नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश गोप, सुनिल सिंह राठौर, मंसुर आलम, नरेश गुप्ता ,राजू चौरसिय, ओम झा, विजय कुमार सिंह, अफरोज आलम, अजित कुमार सिंह, कैलाश पति देव, निशांत कुशवाहा, अर्जुन सिंह, सत्यम कुमार, मो. शिबली के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: जानिये क्यों हिंदू महासभा ने राहुल गांधी से कहा पार्टी का नाम बदलकर ‘गोडसेवादी कांग्रेस’ कर लें

 

Related Articles

Back to top button