JharkhandRanchi

प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय के साथ कांग्रेसियों ने धक्का-मुक्की की, गो बैक के नारे लगाये

Ranchi : लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार बैठक करने रांची पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने बदतमीजी की.

डॉ अजय जैसे ही कांग्रेस भवन पहुंचे, उनके विरोधियों ने ‘गो बैक’ का नारा लगाना शुरू कर दिया. उसके बाद धक्का-मुक्की भी की जिससे डॉ अजय लड़खड़ा गये. उनके बॉडीगार्ड ने किसी तरह उन्हें संभाला और कार्यकर्ताओं से बचाकर उन्हें ऊपर के कमरे में ले गया.

इसे भी पढ़ें : 40 करोड़ खर्च कर यूपी के बुलंदशहर में अगले सत्र से शुरू होगा RSS का आर्मी स्कूल

विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर होनी थी बैठक

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद से डॉ अजय पार्टी में ही अपने विरोधी गुट के निशाने पर थे. लगातार उनका विरोध हो रहा था.

हार के बाद प्रदेश कांग्रेस ने पहली बैठक सोमवार को रखी थी जिसमें शरीक होने डॉ अजय पहुंचे. बैठक में पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के नेताओं की उपस्थिति की बात थी. मुख्य एजेंड़ा विधानसभा तैयारी को बताया जा रहा है.

पार्टी प्रवक्ताओं की मानें तो बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी विंग के अध्यक्षों से फीडबैक लेने वाले थे. लेकिन जिस तरह से पार्टी में गुटबाजी चरम पर है, बैठक में हंगामे का आसार पहले से ही थे. लेकीन यह अंदेश किसी को नहीं था कि डॉ अजय के साथ धक्का-मुक्की तक हो जायेगी.

इसे भी पढ़ें : डिस्कवरी के मशहूर शो मैन वर्सेज वाइल्ड में पीएम मोदी 12 अगस्त को नजर आयेंगे    

Related Articles

Back to top button