JharkhandRanchi

इजरायली स्पाईवेयर पेगासस के खिलाफ 22 को राजभवन मार्च करेगी कांग्रेस

Ranchi: इजरायली स्पाईवेयर ‘‘पेगासस’’ के माध्यम से फोन हैकिंग मामले के खिलाफ कांग्रेस 22 जुलाई को राजभवन मार्च करेगी. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम इसका नेतृत्व करेंगे. इसकी तैयारी को लेकर बुधवार को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलायी गयी.

इसे भी पढ़ें :पाक पीएम इमरान की पूर्व बीवी जेमिमा और मरियम भिड़ीं,कहा, अपने EX को दीजिए दोष

बैठक में निर्णय लिया गया कि कोविड-19 गाइडलाइन के तहत पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और वरिष्ठ नेतागण छोटी-छोटी टोलियों में जुलूस निकाल कर राजभवन मार्च करेंगे.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने बताया कि राजभवन मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिये हुए रहेंगे, जिसमें स्पाईवेयर पेगासस के माध्यम से फोन हैकिंग में केंद्र सरकार की संलिप्तता की जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से कराने और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की जायेगी.

इसे भी पढ़ें :नियुक्ति वर्ष में नियुक्ति पत्र के इंतजार में हैं 626 शिक्षक, राजनीतिक लड़ाई में युवाओं को न बनायें मोहराः रघुवर

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से यह भी खुलासा किया गया है कि कर्नाटक और मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिराने में इसी स्पाईवेयर पेगासस का इस्तेमाल किया गया है.

वहीं, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि भाजपा अब इस स्पाईवेयर पेगासस के मामले में सफाई देना छोड़े. मामले की गहन छानबीन के लिए उच्चस्तरीय जांच जरूरी है.

इसे भी पढ़ें :भाई मर गया, घर भी उजड़ गया, अब कहां जायें…

Related Articles

Back to top button