Jharkhand Vidhansabha ElectionRanchi

#JharkhandElection: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सोनिया गांधी का भी नाम शामिल

Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों का नाम फाइनल करने के बाद कांग्रेस ने  गुरुवार को स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को भी पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है.

बताया जा रहा है कि सत्ता में वापसी की कोशिश में लगी कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में मतदाता का दिल जीतने के लिए लिस्ट में 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है.

इसे भी पढ़ें – #JharkhandElection: पहले चरण के चुनाव तक बीजेपी की चुनावी रणनीति फेल, ना पार्टी बची और ना ही गठबंधन

स्टार प्रचारकों में राहुल के साथ प्रदेश प्रभारी भी शामिल

#JharkhandElection: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सोनिया गांधी का भी नाम शामिल
प्रचारकों की लिस्ट

 

शीर्ष 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट मे राहुल गांधी भी शामिल हैं. वें 3 नंबर पर रखे गए हैं. इसके अलावा लिस्ट मे शामिल नाम है. भूपेश बघेल, अधीर रंजन चौधरी, रामेश्वर उरांव, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, तारिक़ अनवर, ज्योतिराजे सिंधिया, टी.एस. सिंह सिंहदेव, तमारदवाज साहू, मुकुल वासनिक, रणदीव सिंह सुरजेवाला, जितिन प्रसाद, धीरज साहू, गीता कोड़ा, फुरकान अंसारी, शिवकुमार डहरिया, सुबोधकांत सहाय, आरपीएन सिंह, सुस्मिता देव, मैनुल हक़, उमंग सिंघार, सलीम अहमद, राजेश ठाकुर, केशव महतो, इरफान अंसारी, संजय लाल पासवान, आलोक दुबे जैसे कांग्रेसी नेता शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें – #JharkhandElection: 2019 के विधानसभा चुनाव में कई हैं ऐसे नेता जो जातो गंवाये और भातो नहीं खाये!

Related Articles

Back to top button