BokaroJharkhand

बोकारो के सेक्टर 8 में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कई दुकानें जलीं

bokaro :  हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 सिवान मोड़ के पास सेंटर बाज़ार में भीषण आग लग जाने से चार दुकानें जल गयी हैं. करीब आठ से दस दुकानें आग की चपेट में आ गई है. जिसमें रखे लाखों का समान जलकर खाक हो गया है. घटना के बाद दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई. घटना स्थल पर आग बुझाने बोकारो स्टील फायर सर्विस एवं झारखंड अग्निशमन सेवा की छह गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है. बिजली के शॉर्ट सर्किट से तीन बजे आग लगी है. घंटों मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है.

इसे भी पढ़ें: सरकार ने किया 24 आईएएस अधिकारियों का तबादला, रांची उपायुक्त रहे मनोज कुमार रांची नगर निगम के आयुक्त बने

लोगों की लग गई थी भीड़

सेंटर बाजार में आग लगने की सूचना के बाद लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई है, जिसे पुलिस ने हटाने का प्रयास किया, ताकि आग बुझाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो. जानकारों की माने तो दुकान बंद था, उस दौरान जब तीन बजे धुंआ निकलने लगा, उसके बाद लोगों को आग लगने की भनक हुई. तब पुलिस और फायर को लोगों ने खबर किया.

Related Articles

Back to top button