
Ranchi : तीसरी सरकार अभियान के तहत पंचायतों को सशक्त करने के लिए झारखंड में भी अभियान चलाया जा रहा है. मंथन युवा संस्थान रांची, विश्व युवक केंद्र नयी दिल्ली और सिटीजनशिप डेवलपमेंट सोसाइटी, नयी दिल्ली तथा तीसरी सरकार अभियान के संयुक्त तत्वावधान में राज्यस्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. मोरहाबादी स्थित डॉ रामदयाल मुंडा जनजतीय कल्याण शोध संस्थान में आयोजित कार्यशला के उद्घाटन सत्र में ‘पंचायत सरकार : सुशासन, विकास और खुशहाली’ विषय पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ रामदयाल मुंडा जनजतीय कल्याण शोध संस्थान के निदेशक डॉ रणेंद्र कुमार ने कहा कि ग्राम स्वराज पर गांधीजी का जो सपना था, उसमें समुदाय को इकाई के रूप में विकसित करना था. हर व्यक्ति को गरिमापूर्ण जीवन जीने का हक मिलना चाहिए. सारे मौलिक अधिकार मिलने चाहिए. उन्होंने कहा कि व्यक्तिवादी योजनाओं से सामुदायिकता कमजोर की गयी.
राजनीतिक दलों की कथनी-करनी के फर्क को समझने लगी है जनता : अमरनाथ
गांधीवादी अमरनाथ ने कहा कि 70 वर्षों में देश की जनता राजीतिक दलों की करनी-कथनी के फर्क को भली-भांति समझने लगी है. सभी सरकारों और पार्टी ने जनता को ठगने का काम किया है. देश की तस्वरी बदलने की बात तो होती है, लेकिन गांव की नहीं. गांव से देश है और जब तक गांव की तस्वीर नहीं बदली जायेगी तब तक देश की तस्वीर को बदला नहीं जा सकता है. अरुण कुमार राय ने अपने संबोधन में कहा कि इतनी विषमताओं के बावजूद कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम हुए हैं. मंथन युवा संस्थान के सुधीर पाल, विश्व युवक केंद्र के अजीत कुमार, समाजसेवी बलराम आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे. कार्यक्रम में विभिन्न जिलों की स्वयंसेवी संस्थाओं के लगभग एक सौ प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
इसे भी पढ़ें- सरकार के दबाव में प्रशासनिक सेवा के अफसरों ने दूसरी बार आंदोलन स्थगित किया




