Ramgarh

रामगढ़ थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

Ramgarh: होली के मद्देनजर रामगढ़ थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद एवं रामगढ़ अंचल अधिकारी (सीओ) सत्येंद्र पासवान रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  ने आम लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की तथा अफवाहों से दूर रहने एवं सोशल मीडिया में गलत खबरों को प्रसारित नहीं करने का आह्वान किया. रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने छोटी से छोटी बात से भी पुलिस को अवगत कराने की अपील करते हुए कहा कि ताकि माहौल को खराब होने से समय रहते बचाया जा सके.

इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  परमेश्वर प्रसाद रामगढ़ अंचलाधिकारी सत्येंद्र पासवान  रामगढ़ पुलिस निरीक्षक साह थाना प्रभारी अजय कुमार साहू एवं रामगढ़ के गणमान्य व्यक्तियों में कमल बगड़िया आरिफ कुरैशी  धनंजय कुमार पुटूस आसिफ इकबाल अफरीदी हुसैन अकमल हुसैन जावेद खान के डी यादव जगतपाल सलीम खान अजमल हुसैन विकास शाह बबलू कुमार, कुलदीप वर्मा संतोष कुमार ग्यास खान आकाश चंद्रा राजू मोहम्मद  मोहम्मद अब्बास अमन कुमार सिंह हरिंदर राम आदि उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button