
Ranchi: बर्मिंघम (इंग्लैंड) में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में सोमवार का दिन देश के लिये सुखद खबर लेकर आया. पहली बार इस स्तर की खेल प्रतियोगिता में लॉन बॉल में देश को पदक मिलने की गारंटी तय हो गयी है. विमेंस-4 में भारतीय महिला टीम ने अपनी जगह तय कर ली है. सेमी फाइनल में न्यूजीलैंड की 16-13 से हराकर भारतीय टीम ने फाइनल के लिये कदम बढ़ा दिया है.
Watch the #LawnBowls Women’s team in action in their semi-finals today at 1:30 PM IST
All the best
Let’s #Cheer4India #IndiaTaiyaarHai #India4CWG2022 pic.twitter.com/nEBEbQ03Rn
— SAI Media (@Media_SAI) August 1, 2022
2 जुलाई को भारतीय टीम अब फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की चुनौती का सामना करेगी. अफ्रीकन टीम के सामने भारतीय टीम के पूर्व के रिकॉर्ड को देखते हुए माना जा रहा है कि फाइनल में वह स्वर्ण पदक भी ला सकती है. ऐसा नहीं भी हुआ तो भी सिल्वर मेडल तो तय हो चुका है.
इसे भी पढ़ें:होमगार्ड के जवानों को पुलिस कर्मियों के अनुरूप मिले वेतन और भत्ता: अंबा प्रसाद
भारतीय टीम में ये महिलाएं थीं शामिल
आज खेले गये सेमीफाइनल मैच में भारतीय महिला टीम में लवली चौबे (लीड), पिंकी (सेकेंड), नयनमणि सैंकिया (थर्ड) और रूपा रानी तिर्की (स्किप) ने शानदार खेल दिखाया. इनमें से लवली और रूपा रानी झारखंड से हैं.
रूपा रानी रामगढ़ की जिला खेल पदाधिकारी हैं जबकि लवली चौबे झारखंड पुलिस में सेवा दे रही हैं. इन खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खेल संघों ने खुशी जाहिर की है. भरोसा जताया है कि फाइनल में वे देश को स्वर्ण पदक दिलाएंगे.
इसे भी पढ़ें:Jharkhand Assembly Monsoon Session: सुखाड़ पर मंत्री बादल ने कहा- अब तक की बारिश चिंता का विषय, स्थिति पर नजर




