JharkhandLead NewsRanchi

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटा आयोग, सात चरण में हो सकते हैं चुनाव

Ranchi : झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी की अध्यक्षता में बैठक की गई. राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में सोमवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई हाईलेवल बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई. बैठक में पांच से सात चरण में चुनाव कराने पर चर्चा हुई.उम्मीद की जा रही है सरकार जल्द  ही चुनाव की घोषणा करें.  राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में हाईलेवल बैठक झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने पर तैयारियों की समीक्षा की गई.  इस बैठक में पंचायती राज विभाग के सचिव राहुल शर्मा,आईजी अभियान ए वी होमकर ने सभी जिलों के डीसी-एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रशासनिक और सुरक्षा पर भी समीक्षा की गई.दिसंबर तक चुनाव कराए जा सकते हैं.

Related Articles

Back to top button