
Ranchi : रांची में फिल्म बनाने के नाम पर 65 लाख रुपए की ठगी की गई है. लोअर पीपी कंपाउंड निवासी अनिल कुमार चौधरी ने सुधा तिवारी, नेहा शांडिल्य और राजेश तिवारी के विरुद्ध चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. अनिल कुमार चौधरी के अनुसार उन्होंने सुधा तिवारी के साथ सरेंडर नाम की फिल्म में पैसा लगाने का करार हुआ था. फिल्म का बजट ढाई करोड़ रुपए था. अनिल 25 प्रतिशत राशि लगाने को तैयार थे.
अनिल ने आगे बताया है सुधा तिवारी उनकी बेटी नेहा और फिल्म से जुड़े अन्य लोग रांची पहुंचे थे. सभी स्टेशन रोड स्थित होटलों में ठहरे हुए थे.करार का बाकायदा पेपर पर साइन भी हुआ था. जिसके अनिल ने 65 लाख रूपये दिये. अनिल के अनुसार यह फिल्म बनी ही नहीं और उनके रूपये भी नहीं लौटाये गये.
अब अनिल कुमार चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अनिल को आशंका है कि उनके साथ ठगी हुई है. चुटिया थाना प्रभारी रवि ठाकुर के अनुसार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. कागजात की जांच के साथ ही पुलिस सुधा तिवारी व अन्य से भी पूछताछ करेगी.




